सोनभद्र

सड़क पर छुट्टा पशु दुपहिया वाहन सवारों के जान की बने आफ़त

बीजपुर(विनोद गुप्त) रेणुकोट – बीजपुर सड़क मार्ग पर शाम होते ही छुट्टा पशुओं का जमावड़ा शुरू होने से दुपहिया वाहन चालकों के जान की आफत बनी हुई है।मुख्य सड़क मार्ग पर बकरिहवा,सेवकामोड, जरहा,चेतवा,नेमना,नकटू,बीजपुर कस्बा,पुनर्वास सहित एनटीपीसी स्वागत गेट पर दर्जनों की संख्या में सड़क घेर कर बैठे और लड़ते भिड़ते पशुओं के चपेट में आने से अब तक दर्जनभर लोग चोटिल होकर दवा इलाज करा रहे हैं वहीं चार से पांच लोगों की अब तक जान भी जा चुकी है तो कई लोग अपंग हो कर बिस्तर पकड़ लिए हैं। इतना ही नहीं नकटू पेट्रोल पंप के पास तो पिछले साल बाइक और एक गाय की भिड़ंत में गाय सहित उसका बछड़ा और नेमना निवासी बाइक सवार तीनों की दर्दनाक मौत हो चुकी है।मजेदार बात तो यह है कि अगर बड़े वाहनों से पशुओं की मौत होती है तो पशु पालक मुवावजा के तौर पर मोटी रकम की मांग करते हुई हंगामा पर उतारू हो जाते हैं लेकिन उनकी देखभाल से उनका कोई सरोकार नही रहता।पिछले साल पशू चिकित्साधिकारी डॉ हेमंत कुमार ने तो ग्राम प्रधानों सहित खण्ड विकास अधिकारी और पुलिस स्टेशन में पत्र भेज छुट्टा पशु पालकों के विरुद्ध कार्रवाई की माँग तक कि थी। उन्हों ने जनहित में कुछ महीने तक स्वयं अपने कर्मियों के साथ लट्ठ लेकर सड़क से छुट्टा पशुओं को भगाने का अभियान भी चलाया था लेकिन वह अभियान कुछ दिन बाद फ्लॉप कर गया। लोगों ने जिला प्रशासन से छुट्टा पशुपालकों के विरुद्ध कार्रवाई और पशुओं पर अंकुश लगाने की माँग की है।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
जर्जर 33 केवी लाइन बनी बिजली संकट की जड़, आधुनिक तकनीक से नवीनीकरण की उठी मांग तसर रेशम उत्पादन से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, 20 किसानों को दिया प्रशिक्षण सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब नागेश सिंह,धर्मेंद्र सिंह, बभनी, म्योरपुर पुलिस और 25 हजार इनमिया मे हुआ मुठभेड़ लूट के 62.5 लाख के ज... श्रावण मास के प्रथम सोमवार को हर हर महादेव उदघोष से इलाका गूंजा सोनभद्र मे कई चौकी इंचार्ज हुये इधर से उधर बभनी पुलिस एवं एएनटीएफ गाजीपुर टीम ने भारी मात्रा मे गांजा के साथ अन्तर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्त... जीवन बचाने की मुहिम में आगे आया इनर व्हील क्लब, 10 यूनिट रक्त किया गया संग्रह सीएचसी में एएनएम की हुई भावभीनी विदाई महुआ के पेड़ पर फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस
Download App