सोनभद्र

45 कांवरियों का जत्था बैजनाथ धाम सहित 22 तीर्थस्थलों के लिए 15 दिन के भृमण पर रवाना

बीजपुर(विनोद गुप्त)

स्थानीय बाजार सहित आसपास के ग्राम पंचायतों से 45 महिला पुरुष कांवरियों जत्था शुक्रवार दोपहर दुधहिया माता मन्दिर, बेड़िया हनुमान मंदिर सहित अजीरेश्वर धाम जरहा में पूजापाठ के उपरांत राजेन्द्र गुप्ता और रणवीर सिंह,सीताराम शर्मा के नेतृत्व में 22 तीर्थस्थलों के दर्शन पूजन को एसी बस द्वारा धूमधाम के साथ विदा किया गया।कांवरियों का जत्था सबसे पहले सुल्तानगंज उत्तर वाहिनी गंगा से जल उठाकर बाबा बैजनाथ धाम पर जलाभिषेक करेगा ततपश्चात बाबा बासुकीनाथ के दर्शन पूजन के

बाद बंशीधर मंदिर,गोरखनाथ मंदिर,अयोध्या, आगरा,मथुरा,बृंदावन,देहरादून,मंसूरी, हरिद्वार,ऋषिकेश,रामझूला,लक्ष्मण झूला,प्रयागराज,बिंध्याचल,काशी विश्वनाथ सहित कुल 15 दिन तक तीर्थ भर्मण के दौरान 22 तीर्थस्थलों का दर्शन पूजन कर बापस लौटेगा। दल में सीताराम शर्मा,प्रकाश चंद अग्रहरि,आनन्द सिंह,अवधनारायण,शिवप्रसाद गुप्ता,वलबीर यादव,बलिराम विश्वकर्मा सहित महिला पुरुष शामिल हैं।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन