सोनभद्र

सड़क पर छुट्टा पशु दुपहिया वाहन सवारों के जान की बने आफ़त

बीजपुर(विनोद गुप्त)

रेणुकोट – बीजपुर सड़क मार्ग पर शाम होते ही छुट्टा पशुओं का जमावड़ा शुरू होने से दुपहिया वाहन चालकों के जान की आफत बनी हुई है।मुख्य सड़क मार्ग पर बकरिहवा,सेवकामोड, जरहा,चेतवा,नेमना,नकटू,बीजपुर कस्बा,पुनर्वास सहित एनटीपीसी स्वागत गेट पर दर्जनों की संख्या में सड़क घेर कर बैठे और लड़ते भिड़ते पशुओं के चपेट में आने से अब तक दर्जनभर लोग चोटिल होकर दवा इलाज करा रहे हैं वहीं चार से पांच लोगों की अब तक जान भी जा चुकी है तो कई लोग अपंग हो कर बिस्तर पकड़ लिए हैं। इतना ही नहीं नकटू पेट्रोल पंप के पास तो पिछले साल बाइक और एक गाय की भिड़ंत में गाय सहित उसका बछड़ा और नेमना निवासी बाइक सवार तीनों की दर्दनाक मौत हो चुकी है।मजेदार बात तो यह है कि अगर बड़े वाहनों से पशुओं की मौत होती है तो पशु पालक मुवावजा के तौर पर मोटी रकम की मांग करते हुई हंगामा पर उतारू हो जाते हैं लेकिन उनकी देखभाल से उनका कोई सरोकार नही रहता।पिछले साल पशू चिकित्साधिकारी डॉ हेमंत कुमार ने तो ग्राम प्रधानों सहित खण्ड विकास अधिकारी और पुलिस स्टेशन में पत्र भेज छुट्टा पशु पालकों के विरुद्ध कार्रवाई की माँग तक कि थी। उन्हों ने जनहित में कुछ महीने तक स्वयं अपने कर्मियों के साथ लट्ठ लेकर सड़क से छुट्टा पशुओं को भगाने का अभियान भी चलाया था लेकिन वह अभियान कुछ दिन बाद फ्लॉप कर गया। लोगों ने जिला प्रशासन से छुट्टा पशुपालकों के विरुद्ध कार्रवाई और पशुओं पर अंकुश लगाने की माँग की है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात