सोनभद्र

शाहिद खान बने युवक मंगल दल के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष

सोनभद्र /(अरविंद गुप्ता)

युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित संगठन युवक मंगल दल के जिलाध्यक्ष सौरभ कान्त पति तिवारी ने करमा ब्लॉक के खैराही गांव निवासी युवक मंगल दल के जिला महामंत्री शाहिद खान को संगठन का कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।सौरभ ने बताया कि संगठन को मजबूती प्रदान करने एंव केंद्र सरकार/राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाए ये हमारा प्रयास है।इसलिये संगठन में फेर बदल किया गया है।वहीं शाहिद ने कहा कि युवक मंगल दल एक ऐसा संगठन है जिसमे युवाओ का बहुत सम्मान है।मेहनत और योग्यता के अनुसार युवाओ को संगठन की कमान सौंपी जाती है।उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के युवा आदर्श सौरभ कान्त पति तिवारी ने जनपद के कई युवाओ को नशामुक्त किया साथ ही हर व्यक्ति की मदद के लिए तत्पर रहते हैं,उन्होंने लगभग बीस वर्षों से अपना जीवन अपना पूरा कैरियर समाज के नाम कर दिया।हम सभी युवा उनके द्वारा किये गए जनहित एंव रचनात्मक कार्यों से बहुत प्रेरित है।शाहिद ने बताया कि वो संगठन के उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।उक्त अवसर पर चन्द्रभान गुप्ता,मुकेश द्विवेदी,आशीष पाल,अजय कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
जर्जर 33 केवी लाइन बनी बिजली संकट की जड़, आधुनिक तकनीक से नवीनीकरण की उठी मांग तसर रेशम उत्पादन से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, 20 किसानों को दिया प्रशिक्षण सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब नागेश सिंह,धर्मेंद्र सिंह, बभनी, म्योरपुर पुलिस और 25 हजार इनमिया मे हुआ मुठभेड़ लूट के 62.5 लाख के ज... श्रावण मास के प्रथम सोमवार को हर हर महादेव उदघोष से इलाका गूंजा सोनभद्र मे कई चौकी इंचार्ज हुये इधर से उधर बभनी पुलिस एवं एएनटीएफ गाजीपुर टीम ने भारी मात्रा मे गांजा के साथ अन्तर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्त... जीवन बचाने की मुहिम में आगे आया इनर व्हील क्लब, 10 यूनिट रक्त किया गया संग्रह सीएचसी में एएनएम की हुई भावभीनी विदाई महुआ के पेड़ पर फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस
Download App