सोनभद्र

चित्रांश मुकुल श्रीवास्तव बनाए गये नये अध्यक्ष

पिपरी (सोनभद्र) जी.के.मदान

चित्रांश सेवा समिति के नए अध्यक्ष की हुई घोषणा।
चित्रांश सेवा समिति की एक आवश्यक मीटिंग आहुति की गई, जिसमे संरक्षक सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव एवम पूर्व अध्यक्ष व संरक्षक नागेन्द्र नाथ श्रीवास्तव द्वारा बताया गया की, पूर्व में मात्र 3 महीने के लिए अध्यक्ष की नियुक्ति हुई थी, जिनका समय जनवरी 2023 में समाप्त हो चुका है, नागेन्द्र नाथ श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि मुझसे कई चित्रांश बंधुओ ने पूछा कि सिर्फ 3 माह के लिए कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया था जिनका कार्य काल समाप्त होने के बाद भी आप अग्रिम कार्यवाही क्यों नहीं कर रहे हैं,
जहां तक पूर्व अध्यक्ष के अध्यक्षीय कार्यकाल की बात है वह समाप्त हो चुका है, उन्हें इस बात से अवगत कराया जा चुका है । चित्रांश सेवा समिति व चित्रगुप्त मन्दिर को सुचारू रूप से चलाने के लिए व मन्दिर के विकास के लिए नये अध्यक्ष को मनोनीत कर दिया जाय ताकि वो अपनी कार्यकारिणी व पदाधिकारियों का गठन करके संस्था व मन्दिर को सुचारू रूप से चलावे।
इस सम्बन्ध में तीन संरक्षक मे से दो संरक्षक सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव व नागेन्द्र नाथ श्रीवास्तव व मीटिंग में उपस्थित सभी सदस्यों से बात करके यह तय किया कि मुकुल श्रीवास्तव को अध्यक्ष मनोनीत किया जाता है तथा उन्हें निर्देश दिया जाता है कि वे चित्रांश सेवा समिति व चित्रगुप्त मन्दिर के कुशल संचालन व विकास के लिए स्वय कार्यकारिणी का गठन करके इसे पूर्ण रूप दे।
इस मीटिंग के दौरान मन्दिर परिसर में नागेन्द्र नाथ श्रीवास्तव, सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव, मुकुल श्रीवास्तव, मणिशंकर सिन्हा, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, धीरज श्रीवास्तव, रतन श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, पंकज सिन्हा, संजय श्रीवास्तव व अन्य कई चित्रांश बंधु उपस्थित रहे।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात