सोनभद्र

बीना से अपहृत हुये युवक को दिनेश प्रकाश पांडेय,शिव कुमार सिंह ने बरामद कर अपहरणकर्ता को किया गिरफ्तार

सोनभद्र (जी के मदान) बीना से अपहृत हुये युवक को दिनेश पांडेय,शिव कुमार सिंह ने बरामद कर अपहरणकर्ता को किया गिरफ्तार। बाइक से पेट्रोल भराने जा रहे युवक का शक्तिनगर थाना क्षेत्र के बीना चौकी अंतर्गत बासी पेट्रोल पंप के पास से अपहरण हुआ था। आशीष तिवारी पुत्र अरविंद तिवारी म्योरपुर निवासी था।युवक बीना चौकी क्षेत्र के चंदुआर मे रिश्तेदार के यहा रहता था। शक्तिनगर एसएचओ दिनेश प्रकाश पांडेय ने आईपीसी की धारा 365 मे मुकदमा दर्ज कर पुरे मामले की जाच मे जुट गये थे।

पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देशन में पिपरी क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल के मार्गदर्शन मे दिनेश प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में मे बीना चौकी इंचार्ज शिव कुमार सिंह मय हमराही हेड कांस्टेबल राजू कुमार,कांस्टेबल नीरज पटेल ने मुकदमा से सम्बन्धित अपहृत व्यक्ति आशीष तिवारी पुत्र अरविंद तिवारी निवासी म्योरपुर आरोपी विजय सिंह पुत्र शिवनरेश सिंह निवासी सजेती कानुपुर हाल पता धारूहेड़ा हरियाणा को गिरफ्तार किया गया है। कार के साथ साथ अपहृत से छिने गये 2 मोबाइल बरामद किया गया है।

पिपरी क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि अपहृत की सकुशल बरामदगी, मुकदमा में प्रयोग की गयी वाहन व छिने गये मोबाइल की बरामदगी व आरोपी की गिरफ्तारी के आधार पर आरोपी विजय सिंह उपरोक्त आईपीसी की धारा 364, 394, 411 मे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी दिनेश यादव उर्फ विक्की पुत्र हरिप्रसाद यादव निवासी खलियावास मुहल्ला वार्ड न 6 धारूहेड़ा हरियाणा व नीरज यादव उर्फ पंकज निवासी सेक्टर नं 6 धारुहेड़ा हरियाणा का नाम प्रकाश में आया है। जल्द ही फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात