सोनभद्र

सादगी और सौहार्द्र के साथ मनाया गया ईदुल अज़हा का त्योहार

बारिश ने डाली खलल, चार शिफ्ट में अदा की गई बकरीद की नमाज

दुद्धी, सोनभद्र। कस्बे व आसपास के ग्रामीण अंचलों में कुर्बानी का पर्व बकरीद ईद-उल-अजहा के रूप में वृहस्पतिवार को बड़े ही अकीदत व एहतराम के साथ मनाई गई। नगर के मकतब जब्बरिया ईदगाह में सुबह सात बजे कादरिया तालीमी ग्रुप के संस्थापक मौलाना हजरत नसीरूद्दीन साहब की इमामत में मुस्लिम बंधुओं ने सुबह 7 बजे नमाज अदा की। दूसरी जमात साढ़े सात बजे सुबह ईदगाह में ही कारी उस्मान साहब ने अदा कराई। ईदगाह में जगह भर जाने के बाद अकीदतमंद लोग जामा मस्जिद की तरफ कूच कर गए। जामा मस्जिद में भी दो जमात आयोजित की गई। पहली जमात को पेशईमाम हाफिज सईद अनवर ने साढ़े सात बजे व दूसरी जमात को अंतिम ईदुल अजहा की अंतिम नमाज के रूप में हाफिज तौहीद साहब ने 8 बजे अदा कराई। साढ़े छह बजे से ही रंग बिरंगी परिधानों में एक तरफ बच्चे उछलते-कूदते जहां ईदगाह की तरफ अपने घरों से कूच कर गए वहीं कुर्बानी करने वाले रोजेदार सहित अन्य अक़ीदतमंद लोग भी पूर्व निर्धारित समय तक ईदगाह में मौजूद हो गए।
ईदुल अजहा की नमाज अदा करने के बाद लोग-बाग एक-दूसरे के गले मिल मुबारकबाद पेश की, तत्पश्चात अधिकतर लोग रेलवे स्टेशन मोड़ स्थित कब्रिस्तान पर जाकर अपने मरहूमीन के कब्रों पर फातिहा पढ़ी। इसके बाद घर पर आकर बाकायदा पर्दे में परम्परागत तरीके से बकरों की कुर्बानी मौलाना नजीरुल कादरी, पेशईमाम हाफिज सईद अनवर हाफिज तौहीद, सहित अन्य ओलमा-ए-कराम से कराई। दुद्धी के अलावा दीघुल, निमियाडीह, बघाडू, टेढ़ा, महुली आदि स्थानों पर भी परंपरागत ढंग से बकराईद की नमाज मुस्लिम वर्ग के लोगों ने अदा की और अपने घरों में जाकर कुर्बानी की। नमाज के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, पुलिस उपाधीक्षक दद्दन प्रसाद गोंड, प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद राय, अधिशासी अधिकारी भारत सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवान मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
यूपी बोर्ड परीक्षा के इंटरमीडिएट में महिमा कुमारी 86.8% और हाई स्कूल में दिव्या ने 89.8% पाकर रही अव... संदीप मिश्रा गरजे कहा सरकार को किसान नही भाता इसलिए मोर्चा बाट रहा किसानो को छाता होमगार्ड्स लिखित परीक्षा 2025 सोनभद्र में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद बहन की शादी से पहले भाई की मौत, सड़क हादसे ने छीनी खुशियां जंगल मे आग लगाने वालों को वन विभाग टीम ने तीन को भेजा जेल ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना को प्रभावी बनाने के लिए हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण डीसीएफ बोर्ड की बैठक सम्पन्न फसलों के अपशिष्ट जलाने पर 15 हजार तक का जुर्माना लगाया जा सकता है - उपजिलाधिकारी बारात की खुशियां मातम में बदली, तेज रफ्तार बस ने किशोर की ली जान विदाई समारोह मे कमल नयन दुबे के बोल शक्तिनगर की जनता से जो सहयोग मिला वो अतुलनीय
Download App