सोनभद्र

अविनाश सिंह,एसओजी, सर्विलांस,आबकारी विभाग ने 75 लाख के शराब के साथ 2 अन्तर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्तार

सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) अविनाश सिंह,एसओजी, सर्विलांस,आबकारी विभाग ने 75 लाख के शराब के साथ 2 अन्तर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह द्वारा अवैध मादक पदार्थ शराब तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम मे क्षेत्राधिकारी ओबरा चारु द्विवेदी के निर्देशन में एसओजी सर्विलांस व थाना ओबरा पुलिस की सयुक्त टीम द्वारा अथक परिश्रम व पूर्ण मनोयोग से आसूचना संजाल तैयार किया गया। बजरिये मुखबिर से सूचना मिली कि शराब तस्कर एक ट्रक कंटेनर से भारी मात्रा में अवैध शराब की एक बड़ी खेप लेकर झारखण्ड के रास्ते कोलकाता जा रहे हैं । इस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए गठित टीम द्वारा रेलवे क्रासिंग ओबरा के पास से 01 अदद कंटेनर ट्रक संख्या HR-47-B-4127 में लोड 1550 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब “333 GOLD PURE GRAIN WHISKY” की बरामदगी मय फर्जी दस्तावेज के 02 अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया । इस गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना ओबरा पर मु0अ0सं0-143/2023 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम व धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि कंटेनर गाड़ी बदेसरा स्प्रिट प्राइवेट लिमिटेड के नाम से पंजीकृत है, लेकिन गाड़ी साहिब सिंह चलवाते है तथा वे ही यह शराब कंटेनर ट्रक में लोड करवाकर सिरमौर हिमांचल प्रदेश से कोलकत्ता भिजवा रहे थे । गिरफ्तार आरोपी का नाम अंगरेज सिंह पुत्र देव सिंह निवासी साहक, थाना गण्डिया खेड़ी पटियाला,रजोल कुमार पुत्र श्रीराम कुमार निवासी लालपुर उन्नाव है।

वांछित आरोपी
1.साहिब सिंह पुत्र अज्ञात निवासी डेराबस्सी, सास नगर जनपद मोहाली

बरामदगी का विवरण
1.1550 पेटियों मे कुल 13950 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब (अनुमानित कीमत 75 लाख रूपये) बरामद ।
2.एक अदद कंटेनर ट्रक संख्या-HR 47 B 4127 ।

गिरफ्तारी /बरामदगी में सम्मिलित पुलिस टीम का विवरण
01. प्रभारी निरीक्षक अविनाश सिंह ओबरा
02. निरीक्षक राजेश सिंह, प्रभारी सर्विलांस सेल, जनपद सोनभद्र ।
03. निरीक्षक शेषनाथ पाल, प्रभारी एसओजी, जनपद सोनभद्र ।
04. आबकारी निरीक्षक श्री अनुपम सिंह मय आबकारी टीम।
05. निरीक्षक अपराध श्री राजेश प्रसाद यादव, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र ।
06. उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार, चौकी प्रभारी कस्बा ओबरा, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र ।
07. हे0का जगदीश मौर्या, हे0का0 अतुल सिंह, हे0का0 शशि प्रताप सिंह, हे0का0 अमर सिंह, का0 रितेश पटेल, का0 प्रेम प्रकाश चौरसिया, का0 अजीत यादव एसओजी टीम, जनपद सोनभद्र ।
08. हे0का0 सौरभ राय, हे0का0 प्रकाश सिंह, का0 अमित कुमार सिंह, सर्विलान्स सेल, जनपद सोनभद्र ।
09. हे0का0 सुभाष चन्द्र मौर्या, का0 आशीष वर्मा थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
घर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत अगस्त क्रांति और विश्व आदिवासी दिवस पर भाकपा और सहयोगी जनसंगठन का कलेक्ट्रेट मार्च आठ अगस्त को । आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ईलाज के दौरान युवक की मौत बाल विवाह की सूचना पर 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की कारवाई, नाबालिग बालिका का रेस्क्यू पर्यावरण बैंक के संकल्पित अभियान में बीडीओ लालजी शुक्ल ने किया वृहद पौधारोपण, संरक्षण का दिलाया संकल... *डीएवी जोनल स्पोर्ट्स मीट का हुआ भव्य आगाज* बभनी सीएचसी में कचरे में मिली जली दवाएं बीजपुर पुलिस ने शान्ति भंग करने पर चार आरोपियों का किया चालान सावन के प्रथम मंगलवार पर विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद विश्व आदिवासी दिवस पर बभनडीहा में जुटेगा आदिवासी समाज का महासैलाब
Download App