सोनभद्र

बीईओ ने समर कैंप में बच्चों का किया उत्साहवर्धन

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार के निर्देशन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र हरिवंश कुमार के देखरेख में जनपद के समस्त स्कूलों में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी में बृहस्पतिवार को दुद्धी ब्लाक के कमपोजिट विद्यालय धनौरा पर खंड शिक्षाधिकारी महेंद्र मौर्या द्वारा समर कैंप में उपस्थित बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया। बच्चों के बीच शामिल होकर बीईओ ने कलाचित्र, लूडो, कैरम बोर्ड खेलते हुए उन्हें गेम्स के प्रति प्रेरित किया, जिससे बच्चे प्रफुल्लित हुए। उन्होंने बताया कि समर कैंप में बच्चे अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहे हैं। गर्मी का रुख तेज जरूर है लेकिन बच्चों की संख्या में प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। विभिन्न प्रकार के टीएलएम जैसे अनेक शिक्षण कौशल का रुचि अनुसार टिप्स की शिक्षा प्राप्त प्रदान की जा रही है।इसके अलावा ब्लॉक के अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय विंढमगंज, प्राथमिक विद्यालय तेंदु टोला, प्राथमिक विद्यालय भुंईया बस्ती, हीराचक व कई अन्य विद्यालयों में समर कैंप का आयोजन कर बच्चों में शिक्षा का अलख जगाया जा रहा है। इस दौरान शिक्षक संकुल अवधेश कनौजिया, एआरपी संतोष सिंह, रामरक्षा, ओम प्रकाश, सगुफ्ता, पूजा कुमारी, ताजवर, उदय कुमार मौर्य आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान