सोनभद्र

कोतवाली पुलिस द्वारा कार्यवाई न किये जाने पर महिला ने एसपी को भेजा पत्र

दुद्धी, सोनभद्र। क्षेत्र के मनबसा गांव निवासी एक महिला ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक के पास भेजे शिकायती पत्र में एक सप्ताह पूर्व उसके साथ घटित घटना की सुनवाई न करने का आरोप कोतवाली पुलिस पर लगाया है। पुलिस अधीक्षक को भेजे पत्र में मनबसा निवासी सुग्गी देवी पत्नी हरिशंकर ने अवगत कराया कि बीते 23 मई उनके पड़ोस में बारात आई थी। रात्रि लगभग 2 बजे बारात में शामिल बृजेश, अशोक, अरविंद समेत 15 से 20 व्यक्ति नशे की हालत में उनके घर में घुसकर मौजूद लोगों के साथ मारपीट करने के साथ तोड़फोड़ कर घर में रखे कुछ नगदी, मोबाइल, मंगलसूत्र व अन्य सामान लेकर चले गए। नशे में धुत दबंगो ने महिलाओ के कपड़े फाड़कर छेड़खानी की भी कोशिश की। इसकी सूचना देने के घंटो बाद पुलिस उसके घर आई, किन्तु मामले में शामिल लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक सुभाष राय ने बताया कि घटनाक्रम की पूरी जानकारी है| गांव में आये बारात के दौरान दोनों पक्ष में मारपीट हुई थी| इसमें वर पक्ष के लोगों को काफी चोटे आई है| गंभीर रूप से घायल वर के भाई का उपचार चल रहा है| मामले में दोनों पक्ष से तहरीर आई है| प्रकरण की जांच पड़ताल की जा रही है|

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान