सोनभद्र

जेठानी ने देवरानी का कान काटकर शरीर से किया अलग

घोरावल/सोनभद्र (अनुराग पांडेय) घोरावल कोतवाली क्षेत्र के लोहांडी गांव में जेठानी ने देवरानी का कान काटकर शरीर से अलग कर दिया।महिला का जिला अस्पताल इलाज चल रहा है। लोहांडी गांव निवासी ओम प्रकाश यादव ने बताया कि उनकी मां बचिया पत्नी शंखधारी यादव के नाम गांव में दो बीघा जमीन है।उक्त भूमि में बने एक ही घर में दोनों भाई अलग अलग रहते हैं।उस जमीन के बंटवारे को लेकर दोनों भाइयों के परिवारों में विवाद है।ओमप्रकाश ने बताया कि दिन में करीब 11 बजे काम पर जाने के लिए घर से निकला था कि उसी दौरान घर के बाहर उसकी पत्नी महिमा (24) और भाभी डंगर के बीच कहा सुनी होने लगा।इसी बीच उसके बड़े भाई राजमनी व भाभी डंगर उसकी पत्नी महिमा के साथ मारपीट करने लगे।भाभी डंगर ने अपने दांत से उसकी पत्नी का बायां कान काटकर शरीर से अलग कर दिया।सूचना मिलते ही मौके पर पीआरबी पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में महिमा यादव को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान