सोनभद्र

बाउली में डूबने से चचेरे भाई बहन की मौत

बभनी/सोनभद्र (मु कलाम) बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत चपकी गांव में बाउली में डूबने से दो बच्चो की मौत।दोपहर तीन बजे घर से खेलने के बहाने गये थे तथा घर से सौ मीटर दूर बाउली में नहाने लगे। उसी दौरान रेखा 11साल व सचिन 9की डूबने से मौत हो गयी । घटना के बाद घर में कोहराम बच गया। परिजनों के मुताबिक घर के चार पांच बच्चे दोपहर में खेलने को कहकर घर से निकले। और घर से 100 मीटर की दूरी पर सरकारी कच्ची बावली में नहाने लगे तभी अचानक सचिन 9 साल पानी में डूबने लगा जिसे बचाने के लिए उसकी बहन रेखा 11 साल भी पानी में उतर गई और दोनों ही बच्चे डूबने लगे दोनों को डूबता देख बच्चों ने शोर मचाया तो परिजन भी बावली की तरफ दौड़े सचिन की मां दोनों ही बच्चों का बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन पानी काफी गहरा होने की वजह से दोनों ही बच्चे उसमें डूब गए तब तक काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और दोनों ही बच्चों को जब पानी से बाहर निकाला तो उनकी मौत हो चुकी थी घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया मां बाप का बच्चों की लाश देखकर सुध बुध खो बैठे और दहाड़े मारकर होने। मृतक दोनों चचेरे भाई बहने थे। इस घटना से क्षेत्र में काफी दहशत का माहौल है घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई मौके पर पहुचे बभनी सब इंस्पेक्टर राम सिंहासन हेड कांस्टेबल अक्षय यादव मौके पर पहुंचकर लाश का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम हेतु दूधी भिजवाया। लोगों के मुताबिक घर के आस-पास किसी भी तरह का हैंडपंप कुआं ना होने के कारण आसपास के सभी लोग उसी बावली में ही नहाया धोया करते थे जिसको बच्चे भी उसी में नहाते धोते थे लेकिन आज यह दुखद घटना होने के कारण अब लोग अपने बच्चों को इस बावड़ी के आसपास जाने से भी डरेंगे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान