सोनभद्र

संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। गत 1 जुलाई से शुरू होकर 31 जुलाई तक चल रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान को लेकर शनिवार को स्थानीय तहसील सभागार में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता नायब तहसीलदार विशाल पासवान ने किया। बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक डॉ शाह आलम अंसारी ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान गत एक अप्रैल से 16 तक चला। 17 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चल रहा है। अभियान के तहत इंसेफेलाइटिस, मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया और चिकनगुनिया को फैलने से रोकने के लिये घर-घर दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। सरकार द्वारा संचालित इस योजना से इंसेफेलाइटिस से होने वाली मौतों पर 95 प्रतिशत तक नियंत्रण किया गया है और शेष 5 प्रतिशत को नियंत्रित कर राज्य से इस बीमारी को पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा।
यह भी बताया कि अभियान के तहत आशा कार्यकर्त्ता, आँगनबाड़ी कार्यकर्त्ता, स्वास्थ्य विभाग समेत कई विभागों के कर्मचारी और विभिन्न संगठनों के लोग घर-घर जाकर लोगों को जागरूक व चिन्हित करने का कार्य कर रहे हैं। इस दौरान यदि कोई बीमार पाया गया, तो इलाज की मुकम्मल व्यवस्था की गई। बैठक में मुख्य रूप से सीएचसी बभनी के अधीक्षक डॉ फिरोज आबदीन, सीएचसी म्योरपुर सुपरिटेंडेंट डॉ राजन, शिक्षा विभाग से शैलेश मोहन सहित ब्लाक, बाल विकास विभाग आदि के विभागाध्यक्ष व उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार