सोनभद्र

नगर निकाय स्टेटिक टीम बैरियर पर ट्रक और कार की जोरदार भिड़ंत

सड़क हादसे में बाल बाल बचे प्रधान संघ अध्यक्ष

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जाबर गांव में प्रशासन द्वारा निकाय चुनाव के मद्देनजर लगाए गए स्टेटिक टीम बैरियर पर जांच दौरान पीछे से आ रहे अनियंत्रित कंटेनर की जोरदार टक्कर से स्विफ़्ट कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार में बैठे प्रधान संघ अध्यक्ष दिनेश यादव व उनके दो पुत्र घटना में बाल बाल बच गए। क्षेत्र के जाबर गांव में अपने घर से दुद्धी बाजार में जाते समय प्रशासन द्वारा लगाए गए स्टेटिक टीम बैरियर पर पुलिस द्वारा कार को रोककर जांच किया जा रहा था। तभी पीछे से आ रही अनियंत्रित पार्सल वैन ने जोरदार टक्कर मार दिया। तेज झटके से कार उछलकर तीस फिट दूर किनारे जाकर फंस गई। इतने खतरनाक रूप से हुए घटना को देखकर पुलिस दंग रह गई। घटना के बाद भाग रहे वाहन को स्थानीय लोगों ने दुद्धी कस्बा में पहुँच कर पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के दौरान प्रधान संघ अध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा कि अपने दोनों बेटे के साथ किसी काम से जा रहे थे। कार ने बाल बाल बच गए हैं, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार