सोनभद्र

सात दिवसीय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ की हुई पूर्णाहुति

पन्नूगंज सोनभद्र ( अरविंद गुप्ता )

जनपद के चतरा ब्लाक के ग्राम ऐलाई रैया में चल रही श्री मद्भ भागवत कथा का बृहस्पतिवार को पूर्णाहुति हो गया इस दौरान मुख्य जजमान पवन कुमार मिश्रा (अनिल मिश्रा) ग्राम प्रधान एलाई पत्नि निलम मिश्रा,व विनोद कुमार मिश्र को आपरेटिव अध्यक्ष यज्ञ की पूर्णाहुति पर भारी संख्या में धर्म व यज्ञ में आस्था रखने वाले श्रद्धालु भक्त पहुंचकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किए हरिद्वार से पधारे पूज्य कथा व्यास आचार्य श्री श्री 108 परम पूज्य श्री हरिदास जी महाराज ने अपनी मधुर वाणी से श्रोताओं को भागवत माहात्म्य की कथा सुनाते हुए मंत्र मुग्ध कर दिया।महाराज जी ने बताया कि भागवत कथा के माध्यम से समाज को कैसे एकजुटता के सूत्र में पिरोया जा सकता है। आज के समाज की सबसे बड़ी ज़रूरत सामूहिक भोजन की है।जबसे हमारे भोजन की थाली भोजनालय से शयन कक्ष में जाने लगी तभी से सामाजिक और पारिवारिक दूरी आपसी भाईचारा समाप्त होने लगा है। महाराज ने कहा मानव सृष्टि के कल्याण का सर्वोत्तम साधन है जब सारे जब तक निष्फल हो जाते हैं तब यज्ञ ही सब प्रकार से रक्षा करता है उन्होंने आगे कहा कि सृष्टि के अधिकार से प्रचलित यज्ञ सबसे पुरानी पूजा पद्धति है आज पूरा कथा पण्डाल महाराज जी को सुनने के लिए भक्तों और मातृशक्तिओं से खचाखच भरा हुआ था। कथा व्यास ने क्षेत्र वासियों से आपसी मतभेद को भुलाकर भगवान की पावन कथा के लिए व्यक्तिगत स्वार्थ से परे होकर कार्य करे आज की कथा में विशेष रूप से मुख्य से मौजूद रमाकांत देव पांडे पूर्व ब्लाक प्रमुख चतरा, रवि प्रकाश चौबे, मंगला प्रसाद मिश्र, जुगनू मिश्र, राकेश मिश्रा, संजय मिश्र, लालजी मिश्र, रमेश मिश्र, सुरेश मिश्र, विजय कुमार मिश्र, सनी मिश्र, मृत्युंजय मिश्र, विवेक मिश्र, मनीष कुमार मिश्र,ओम प्रकाश शर्मा,सूरज कुमार शर्मा,तथा क्षेत्र के कई गणमान्य भक्तजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार