सोनभद्र

पनौरा गांव में आदिवासियों के उत्पीड़न की होगी जांच प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख ने दिलाया भरोसा

पन्नूगंज सोनभद्र( अरविंद गुप्ता )

सोनभद्र,कभी अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र कहा जाने वाला मांची थाना क्षेत्र के पनौरा गांव में हो रहे आदिवासियों व बन निवासियों के उत्पीड़न को पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता से लिया हैl गुरुवार को इस संबंध में कप्तान से मिलकर प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख ने यह जानकारी दी हैl कप्तान से मिलने के बाद धर्म प्रसार प्रमुख ने कहा कि सोमवार को इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को एक पत्र सौंपा जाएगा जिसमें तमाम बिंदु उल्लिखित होंगेl
प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख नरसिंह तिवारी गुरुवार को पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह से मिलकर क्षेत्र में आदिवासियों व वन निवासियों पर कुछ लोगों द्वारा सरकार की मंशा के विपरीत किए जा रहे कार्य पर चिंता जताई गईl प्रसार प्रमुख श्री नरसिंह त्रिपाठी ने बताया कि पनौरा गांव के ग्रामीणों में सर्वाधिक आबादी अनुसूचित जनजाति की है वहां कतिपय वनकर्मी ग्रामीण दबंगों के साथ मिलकर उनका उत्पीड़न कर रहे हैंl उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार जो आदिवासी वन भूमि पर बापदादा के जमाने से काबिज हैं उन्हें बनाधिकार अधिनियम का लाभ न देकर उन जमीनों पर जेसीबी चलाई जा रही हैl इस संबंध में ग्रामीणों ने लिखित पत्र देकर अवगत कराया है कि गांव का ही एक वाचर जो पशु तस्करी में अर्शों पहले से लिप्त है वह आज भी पशु तस्करी कर रहा है विरोध करने पर आदिवासियों की जमीन जेसीबी से खुदवा रहा हैl वही उसी गांव में एक वर्ग विशेष के लोग जो काफी दबंग और सरहंग किस्म के हैं सैकड़ों बीघा वन भूमि पर काबिज हैं, लेकिन उस भूमि में जेसीबी से खुदाई नहीं कराई गई हैl ग्रामीणों का कहना है कि आदिवासियों के उत्पीड़न में एक वन दरोगा व पटना रेंजर की भूमिका काफी संदिग्ध हैl इतना ही नहीं कुछ आदिवासियों ने बताया कि वनाधिकार के तहत मिले मालिकाना हक की जमीन पर भी कतिपय दबंग लोगों ने कब्जा कर रखा है और वन विभाग उन्हीं के पक्ष में खड़ा हैl श्री त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने वहां की समस्या को काफी गंभीरता से लिया है इस संबंध में ग्रामीणों से एक प्रतिवेदन मांगा गया है उन्होंने आश्वासन दिया है कि इस संबंध में जिलाधिकारी महोदय व प्रभागीय वन अधिकारी से वार्ता कर जांच कराई जाएगीl यदि शिकायत में सत्यता पाई गई तो आदिवासियों के उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगीl

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ
Download App