सोनभद्र

अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) के नेतृत्व में थाना रायपुर पुलिस द्वारा जंगलो में की गयी सघन काम्बिंग

पन्नूगंज सोनभद्र( अरविंद गुप्ता )नक्सलियों के टोह में जंगल में की कांबिग।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन मेंं जनपद में नक्सली संचरण पर प्रभावी रोकथाम लगाने, दूरस्थ व पहाड़ी क्षेत्रों के निवासियों से समन्वय स्थापित रखने व जनता में सुरक्षा की भावना बनाये रखने एवं अभिसूचना संकलन के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना रायपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम सरईगढ़ के जंगलों में मय पीएसी सघन कॉम्बिंग की गयी । इसी प्रकार थाना विण्ढमगंज पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम धोरपा व हरपुरा के जंगलो में, थाना घोरावल पुलिस द्वारा अपने थाना क्षेत्र के ग्राम धुरकरी में तथा थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा अपने थाना क्षेत्र के ग्राम तेलंग व शिवपुर के जंगलो में मय पीएसी बल सघन काम्बिंग की गयी काम्बिंग के दौरान स्थानीय लोगों से वार्ता कर उन्हें मुख्य धारा में रहकर पुलिस का सहयोग करने व किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखने या नक्सली संचरण के विषय मे जानकारी होने पर तत्काल पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन को अवगत कराने हेतु प्रेरित किया गया ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार