सोनभद्र

कुल्हाड़ी से हमला कर फरार चल रहा मुख्य आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे कुल्हाड़ी बरामद

बीजपुर(विनोद गुप्त)थाना क्षेत्र अंतर्गत जरहा गांव के टोला बघाडु में जमीनी विवाद को लेकर गत दिनों बाप बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल करने के मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी को पुलिस ने गुरुवार की सुबह गिरफ्तार कर मेडिकल मुआयना के बाद चालान कर दिया। पुलिस के अनुसार बाप बेटे पर हमला करने के आरोपी दिनेश कुमार बैगा पुत्र रामबरन बैगा घटना के बाद से फरार चल रहा था गुरुवार की सुबह मुखबीर की सूचना पर जरहा पुलिया के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया गया गिरफ्तार आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और डंडा भी बरामद कर लिया गया। बताते चले कि जरहा गाँव के बघाडू टोले में गत दिनों जमीनी विवाद में कुल्हाड़ी से हमला कर पिता पुत्र को घायल कर आरोपी फरार हो गया था। इसी मामले में नामजद चार हमलावर को पुलिस ने घटना के एक दिन बाद दबिश देकर गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पांचवां फरार मुख्य आरोपी की पुलिस को तलाश थी जिसको गुरुवार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह के साथ उपनिरिक्षक दुनिया सिंह,आरक्षी विशाल व अरविंद मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार