सोनभद्र

भगवत् नाम का जपने से होता है मानव का कल्याण- आचार्य श्री शम्भु शरण जी महाराज

गुरमा सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता)-भागवत कथा में जन्मे कृष्ण कन्हैया ।गुरमा,सोनभद्र।रार्बटसगंज विकास खण्ड के ग्राम चिरहुली में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन प्रयागराज से पधारे पूज्य कथा व्यास आचार्य श्री शम्भु शरण जी महाराज ने अपनी मधुर वाणी से कपिल भगवान की कथा का वर्णन किया ।महाराज जी ने श्रोताओं को बताया की अजामिल जैसा पापी अगर भगवान नारायण का एक बार नाम लेने से तर सकता है तो अगर मानव अपनी वाणी पर संयम रखते हुए भगवत् नाम का जप निरंतर करे तो उसका कल्याण कैसे नहीं होगा।आज की कथा को सुनने के लिए दूर दूर से भक्तजनों का जपार जनसमूह एकत्र हुआ। भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव आज पूरे कथा पंडाल को सजा कर मनाया गया भक्तों ने नृत्य करके आज भगवान कन्हैया के आने की ख़ुशी मनाई। महाराज जी ने आज कृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाते हुए जनमानस को मंत्र मुग्ध कर दिया।महाराज जी ने बताया आज की कथा में विशेष रूप से मुख्य यजमान जनार्दन देव पांडेय एवम् शकुंतला देवी के साथ अचलेश्वर महादेव मंदिर डाला के महंत मुरली धर त्रिपाठी जी,शिशु त्रिपाठी जी,विजय शंकर चौबे जी,अशोक तिवारी जी,भैया जी सोनवट,सन्तोष सिंह, राजेश द्विवेदी,चन्द्र भूषण पांडेय, शशि भूषण देव पांडेय, संदीप देव पांडेय एवम् क्षेत्र के कई गणमान्य भक्तजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार