सोनभद्र

ब्राह्मण समाज ने मनाया भगवान परशुराम जी की जयंती

चोपन/सोनभद्र (गुड्डु मिश्रा) चोपन नगर के काली मंदिर प्रांगण में शनिवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के द्वारा भगवान परशुराम जी की जयंती मनाई गई जहां सर्वप्रथम भगवान परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दिप प्रज्वलित किया गया तत्पश्चात उपस्थित समाज के लोगों में मुख्य रूप से सुनील तिवारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भगवान परशुराम के जिवनी पर चर्चा करते हुए कहा कि परशुराम भगवान विष्णु जी के छठे अवतार थे जो अपने जीवन काल में सर्वसमाज के हितों के लिए लड़ाई लड़े आज हम सभी को उनके द्वारा किए गए कार्यों को स्मरण करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने की जरूरत है।
महाभारत और विष्णुपुराण के अनुसार परशुराम जी का मूल नाम राम था किन्तु जब भगवान शिव ने उन्हें अपना परशु नामक अस्त्र प्रदान किया तभी से उनका नाम परशुराम जी हो गया। पितामह भृगु द्वारा सम्पन्न नामकरण संस्कार के अनन्तर राम कहलाए। वे जमदग्नि का पुत्र होने के कारण जामदग्न्य और शिवजी द्वारा प्रदत्त परशु धारण किये रहने के कारण वे परशुराम जी कहलाये|
वक्ता के रूप में मनोज चौबे, दिनेश पाण्डेय, राकेश उपाध्याय,रवि दूबे, सत्यदेव पाण्डेय, सुशील पांडेय आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया वहीं कार्यक्रम के अंत में आयोजक श्यामसुंदर मिश्रा ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया संचालन पं दिलिप शास्त्री ने किया| इस मौके पर मोती लाल पांडेय, पं मनीष तिवारी, रामसभा मिश्रा, सियाराम तिवारी, सुशील पांडेय, संतोष मिश्रा, कृपा पांडेय, रवि पाण्डेय, राधारमण पांडेय, अभिषेक पाण्डेय,श्यामनरायन दुबे आदि मौजूद रहे| कार्यक्रम का समापन हनुमान चालीसा पाठ से किया गया|

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनियंत्रित पीकअप ने बाइक सवार को रौंदा रिफर सिविल बार एसोसिएशन के नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण 27 अप्रैल को होगा मामा के घर शादी में आया भांजा करेंट से झुलसा रिफर शिव प्रताप वर्मा बने जुगैल के नये एसएचओ शिव प्रताप ने कहा ला एंड आर्डर बनाये रखना पहली प्राथमिकता सड़क हादसे में चौथी मौत इलाज के दौरान ड्राइवर ने तोड़ा दम ट्रेन से गिरकर झारखंड निवासी की मौत मन की बात से देश के विभिन्न क्षेत्रों के सामूहिक प्रयासों को जनता के सामने नरेंद्र मोदी जी ने लाया -... संदिग्ध परिस्थितियों में कच्ची मकान में लगी आग सामान जलकर हुई राख अज्ञात वाहन से टकराई टैंपो चालक की मौत, तीन घायल रिफर कार अनियंत्रित होकर पलटा तीन की मौत चार घायल
Download App