सोनभद्र

ब्राह्मण समाज ने मनाया भगवान परशुराम जी की जयंती

चोपन/ सोनभद्र – (गुड्डू मिश्रा )के काली मंदिर प्रांगण में शनिवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के द्वारा भगवान परशुराम जी की जयंती मनाई गई जहां सर्वप्रथम भगवान परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दिप प्रज्वलित किया गया तत्पश्चात उपस्थित समाज के लोगों में मुख्य रूप से सुनील तिवारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भगवान परशुराम के जिवनी पर चर्चा करते हुए कहा कि परशुराम भगवान विष्णु जी के छठे अवतार थे जो अपने जीवन काल में सर्वसमाज के हितों के लिए लड़ाई लड़े आज हम सभी को उनके द्वारा किए गए कार्यों को स्मरण करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने की जरूरत है।
महाभारत और विष्णुपुराण के अनुसार परशुराम जी का मूल नाम राम था किन्तु जब भगवान शिव ने उन्हें अपना परशु नामक अस्त्र प्रदान किया तभी से उनका नाम परशुराम जी हो गया। पितामह भृगु द्वारा सम्पन्न नामकरण संस्कार के अनन्तर राम कहलाए। वे जमदग्नि का पुत्र होने के कारण जामदग्न्य और शिवजी द्वारा प्रदत्त परशु धारण किये रहने के कारण वे परशुराम जी कहलाये|
वक्ता के रूप में मनोज चौबे, दिनेश पाण्डेय, राकेश उपाध्याय,रवि दूबे, सत्यदेव पाण्डेय, सुशील पांडेय आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया वहीं कार्यक्रम के अंत में आयोजक श्यामसुंदर मिश्रा ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया संचालन पं दिलिप शास्त्री ने किया| इस मौके पर मोती लाल पांडेय, पं मनीष तिवारी, रामसभा मिश्रा, सियाराम तिवारी, सुशील पांडेय, संतोष मिश्रा, कृपा पांडेय, रवि पाण्डेय, राधारमण पांडेय, अभिषेक पाण्डेय,श्यामनरायन दुबे आदि मौजूद रहे| कार्यक्रम का समापन हनुमान चालीसा पाठ से किया गया|

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान