सोनभद्र

एसपी ने ग्रासिम रेणुकूट में आयोजित अग्नि सुरक्षा कार्यक्रम में लोगों को किया जागरूक

अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह जागरुकता कार्यक्रम के तहत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड केमिकल डिवीजन रेनूकुट में कार्यक्रम का उद्घाटन कर लोगो को किया गया जागरुक

रेणुकूट(सोनभद्र)
जी.के.मदान
ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड केमिकल डिवीजन रेनूकुट में अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह के तहत जागरुकता अभियान कार्यक्रम “राष्ट्रीय अवसंरचना के विकाश के लिये अग्नि सुरक्षा में जागरुकता” चलाया गया । शासन की मंशा के अनुरुप यह कार्यक्रम 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अग्नि से सुरक्षा व बचाव के लिए अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान के तहत कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का उद्घाटन किया तथा लोगो के साथ बैठक करके उन्हें अग्नि से बचाव के लिए जागरुक किया गया पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को बताया कि आग लगने पर किन-किन बातो पर ध्यान रखना चाहिये कैसे आग लगने से बचाव किया जाए एवं आग को लेकर पुलिस की क्या संरचना है क्या अधिनियम है । इस मौके पर क्षेत्राधिकारी पिपरी सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण एवं ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार