सोनभद्र

सीओ कानपुर नगर को 50 रूपये अर्थदंड की सजा

– गैर जमानती वारंट, 350 सीआरपीसी की नोटिस के बाद भी नहीं आए साक्ष्य देने सीओ अमरनाथ यादव
– पन्नूगंज थाना क्षेत्र में साढ़े 14 वर्ष पूर्व हुए भोला हत्याकांड का मामला

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। साढ़े 14 वर्ष पूर्व कुल्हाड़ी से काटकर हुई भोला की हत्या के मामले में साक्ष्य के लिए बार -बार बुलाने के बावजूद भी सीओ कानपुर नगर अमरनाथ यादव के कोर्ट में हाजिर न आने पर गैर जमानतीय वारंट व धारा 350 सीआरपीसी की नोटिस के साथ ही प्रकीर्ण वाद दर्ज किया गया है। तामिला के बावजूद भी कोर्ट में हाजिर न आने पर अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम खलीकुज्जमा की अदालत ने 50 रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड की धनराशि की कटौती सीओ के वेतन से की जाएगी।
बता दें कि पन्नूगंज थाना क्षेत्र के ऊंची खुर्द गांव निवासी भोला की 11 सितंबर 2008 को कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गई थी। इसकी सूचना थाने पर भोला के बेटे श्री राम ने दी जिसपर चार लोगों के विरुद्ध हत्या की एफ आई आर दर्ज की गई। मामले की विवेचना तत्कालीन पन्नूगंज एसओ रहे अमरनाथ यादव जो वर्तमान में सीओ कानपुर नगर पद पर तैनात हैं ने किया। पर्याप्त सबूत मिलने पर अभियुक्तगणों परमेश्वर, राजू, राजन व बिंदेश्वरी के विरुद्ध कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था। इसी मामले में साक्ष्य के लिए कोर्ट द्वारा बार – बार बुलाया जा रहा, लेकिन वे नहीं आए। कोर्ट ने गैर जमानतीय वारंट जारी किया फिर भी नहीं आए। उसके बाद धारा 350 सीआरपीसी की नोटिस भी भेजी गई। तामिला होने के बावजूद भी वे नहीं आए। जिसपर कोर्ट ने अलग से सीओ कानपुर नगर के विरुद्ध प्रकिर्ण वाद दर्ज कराया। लेकिन वे सफाई देने के लिए नहीं आए। सुनवाई करते हुए अदालत ने यह मानते हुए कि सीओ कानपुर नगर अमरनाथ यादव को सफाई में कुछ नहीं कहना है, क्योंकि तमिला के बाद भी नहीं आए। इस कृत्य पर कोर्ट ने सीओ कानपुर नगर अमरनाथ यादव को 50 रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। साथ ही अर्थदंड की धनराशि की कटौती वेतन से करने का आदेश दिया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार