सोनभद्र

भाजपाईयों ने मनाया पार्टी का 43 वां स्थापना दिवस

चोपन/सोनभद्र (गुड्डु मिश्रा) बीजेपी की 43 वा स्थापना दिवस चोपन मंडल कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया । मंडल कार्यालय चोपन में सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर भाजपा का झंडा लगा कर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया । स्थापना दिवस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जुगैल जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामना के साथ पार्टी को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनाने में अपना योगदान दिए सभी महापुरुषों को नमन करते हुए उनसे प्रेरणा लेकर मां भारती को विश्वगुरु के स्थान पर ले जाने के लिए हम सबको ऐसे ही कार्य करते रहना है । स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कार्यसमिति सदस्य राजेश अग्रहरि, डा. सत्येंद्र आर्य,प्रदीप अग्रवाल ,संजय जैन, सत्य प्रकाश तिवारी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी रीति नीत के बारे में विस्तार से बताया । इस मौके पर लवकुश भारती, धरमेंद्र जायसवाल, रामकुमार सोनी, रामदुलार खरवार, दिव्य विकास सिंह,आईटी विकास सिंह छोटकू,अरुण सिंह गहरवार हिमांशु प्रियदर्शी, घनश्याम चौधरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे संचालन मंडल महामंत्री विकास चौबे ने किया|

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार