सोनभद्र

क्षेत्र पंचायत की बैठक में सरकारी योजनाओं पर रहा फोकस

नाराज अधिकांश क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बैठक का किया बहिष्कार

दुद्धी, सोनभद्र। बुधवार को ब्लाक परिसर में क्षेत्र पंचायत की बैठक आहूत की गई। अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख रंजना चौधरी ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक रामदुलार गोंड ने सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। प्रमुख रंजना चौधरी ने विकास के बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उधर क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मान सम्मान नहीं मिलने पर नाराज अधिकांश बीडीसी ने बैठक का बहिष्कार किया। विभिन्न मांगों के साथ साथ मान सम्मान नहीं मिलने पर नाराज बीडीसी सदस्य बैठक से गैर हाजिर रहे। बैठक के दौरान बीडीसी सदस्यों ने बहिष्कार होने का कारण बताया कि साल में 6 मिटिंग होना था लेकिन बिना सूचना के एक दो मीटिंग कर कोरम पूरा करते हैं। बैठक के दौरान सभी सदस्यों को एक हजार रुपये भत्ता दिये जाने का प्राविधान है। बीडीसी को गांव में हैंडपंप लगाने की शक्ति नही रह गई। सदस्यों का कहना था कि पिछले वर्ष से कोई भी काम नहीं दिया गया। गांव में विकास कार्य न होने से जनता में उनके प्रति आक्रोश बढ़ रहा है। बैठक के दौरान बीडीसी की संख्या आधे से अधिक कम होने के बावजूद ग्राम प्रधानों के समक्ष सरकार की योजनाओं को बतात्ते हुए बैठक की कार्यवाही पूरा किया गया। इस अवसर पर बीडीओ दुद्धी नीरज तिवारी, एडीओ पंचायत समर बहादुर सिंह, ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष दिनेश यादव, नकछेदी यादव, दिनेश यादव, त्रिभुवन यादव सहित सचिव राघवेंद्र सिंह, आशा यादव, अरसद खां, अरुण कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार