सोनभद्र

झारखण्ड पुलिस ने दहेज उत्पीड़न आरोपी के घर पर चस्पा किया नोटिस

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के विडर गांव में सोमवार को झारखंड के हुसैनाबाद पलामू के पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के आरोपी के घर नोटिस चस्पा किया। क्षेत्र के विडर गांव निवासी शशि प्रकाश पुत्र श्रवण चौधरी के विरुद्ध झारखंड के हुसैनाबाद महिला थाना 6 सितंबर 22 को धारा 498, 34, 3/4 दहेज अधिनियम के अभियुक्त के मामले दर्ज कर विधिक कार्यवाही में जुट गई। इस सबन्ध में हुसैनाबाद थाना के स०अ०नि०नन्द कुमार पासवान ने बताया कि उक्त अभियुक्त सशरीर माननीय न्यायालय डाल्टनगंज में 6 मई 2023 तक अगर हाजिर नही होते है तो माननीय न्ययालय के आदेश पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। मौके पर दुद्धी थाना पुलिस एवं ग्रामीणों के समक्ष घर के अन्य लोगो के सामने इश्तेहार चिपकाया गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान