सोनभद्र

अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के लिए दस ने खरीदे पर्चे, तीन ने किया नामांकन

सिविल बार चुनाव

दुद्धी,सोनभद्र- सिविल बार एसोसिएशन के सत्र 2023-24 हेतु सांगठनिक चुनाव में अध्यक्ष, सचिव समेत विभिन्न पदों के लिए कुल दस लोगों ने पर्चे खरीदे और तीन ने नामांकन किया।
इस बाबत जानकारी देते हुए चुनाव अधिकारी विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता रामलोचन तिवारी, शिवशंकर प्रसाद एवं कामेश्वर प्रसाद चौरसिया ने पर्चे खरीदे। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए संतोष कुमार एवं सचिव पद के लिए रामेश्वर प्रसाद राव, राजेंद्र प्रसाद अग्रहरि एवं महेंद्र कुमार जायसवाल ने पर्चे खरीदे। इसी प्रकार सहसचिव प्रकाशन में राजीव मिश्रा तथा उपाध्यक्ष दस वर्ष से ऊपर में अरविंद कुमार एवं अंजनी कुमार ने पर्चे खरीदे। जिसमें अध्यक्ष पद के दावेदार रामलोचन तिवारी एवं उपाध्यक्ष पद के दोनों दावेदार अरविंद कुमार एवं अंजनी कुमार ने नामांकन दाखिल किया। श्री तिवारी ने बताया कि मंगलवार तक नामांकन खरीद एवं दाखिला की अंतिम तिथि निर्धारित है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान