सोनभद्र

शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करें सरकार- आईपीएफ

दुद्धी में हर घर नल योजना में कनहर बांध से लिया जाए पानी
सीएम को ट्वीट कर आईपीएफ ने की मांग
11 अप्रैल से शुरू विकास यात्रा में पर्यावरण की रक्षा होगा प्रमुख सवाल
म्योरपुर, सोनभद्र। जनपद के निवासियों के लिए सरकार शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करें और दुद्धी तहसील में हर घर नल योजना में रिहंद बांध की जगह कनहर से पानी लेने की मांग ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट ने मुख्यमंत्री से की है. आईपीएफ के प्रदेश महासचिव दिनकर कपूर ने मुख्यमंत्री को भेजें ट्वीट में कहा कि जनपद में हर साल दर्जनों लोगों की प्रदूषित पेयजल को पीने से मौतें होती हैं. आजादी के 75 साल बाद भी हालत यह है कि लोग कच्चा कुआं, चुआड़, नालो और बांधों का पानी पीने के लिए मजबूर हैं. रिहंद डैम के किनारे बसे गांव में तो हालत इतनी खराब है कि वहां के निवासियों को डैम का जहरीला पानी पीना पड़ता है. रिहंद डैम के मरकरी युक्त पानी को अब पूरे दुद्धी में पिलाने की योजना सरकार बना रही है जिससे आने वाले समय में और भी बीमारियां पैदा होगी. इसलिए हर घर नल योजना में रिहंद डैम की जगह कनहर बांध से पानी लेकर दुद्धी में लोगों को देना चाहिए. उन्होंने कहा कि सोनभद्र में कई बार हमने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को इस संबंध में पत्र भेजा. उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव और जिला अधिकारी को शुद्ध पेयजल सुनिश्चित करने के लिए मानवाधिकार आयोग ने तलब भी किया था और मानवाधिकार की टीम ने यहां आकर जांच भी की थी. परिणाम स्वरूप कुछ गांव में आरो प्लांट भी लगे लेकिन आज वह भी खराब पड़े हुए हैं. सीएसआर फंड को विकास मदों में खर्च करने की जगह उसकी लूट हो रही है. इन सब प्रश्नों को 11 अप्रैल से दुद्धी में शुरू की जा रही विकास यात्रा में पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा. पर्यावरण की रक्षा, शुद्ध पेयजल, शिक्षा स्वास्थ्य की बेहतरी और रोजगार की गारंटी के लिए एक बड़ी जन गोलबंदी की जाएगी.

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन