सोनभद्र

जरहा लैम्पस चुनाव में अध्यक्ष ईश्वरीय प्रसाद उपाध्यक्ष रामदयाल निर्विरोध निर्वाचित

बीजपुर/सोनभद्र (विनोद गुप्त) जरहा लैम्पस का चुनाव बकरिहवा स्थित लैम्पस पर रविवार की सुबह निर्वाचन अधिकारी योगेन्द्र प्रताप सिंह ग्राम पंचायत अधिकारी जरहा के अध्यक्षता में शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गया। लैम्पस सचिव कृष्णा दास के मौजूदगी में जरहा, डोडहर, अन्जानी, धरती डाड, नेमना, पिण्डारी, लीलाडेवा व पिण्डारी ग्राम पंचायतों के सदस्यों की सहमति से निर्विरोध रूप से ईश्वरीय प्रसाद को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए रामदयाल व संचालक सदस्य बृजबिहारी , संतोष, विजयमल, विमला देवी , रामचंद्र , रामसजीवन व सुनीता देवी को चुना गया। लैम्पस समिति का यह चुनाव पांच वर्ष के लिए कराया जाता है । ईश्वरीय प्रसाद ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम और हमारे सभी सहयोगी हर तबके के लोगो का सेवा निष्ठापूर्वक करेंगे। किसी भी किसान को किसी प्रकार की समस्या नही होने पाएगी। हमारी निर्वाचित समिति किसानों के उमीदों पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मेधावियों का सम्मान माँ वैष्णों माडर्न गर्ल्स हाई स्कूल का 98 प्रतिशत रिजल्ट टापर्स हुए सम्मानित म्योरपुर मे बालिका हत्याकांड का हुआ खुलासा रिश्ते मे मामा ने किया हत्या मुठभेड़ मे पैर मे लगा गोली आर... एक्शन मोड मे सत्येंद्र राय फुट मार्च कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि - विनोद पांडेय मारकुंडी मे जन आक्रोश रैली पदयात्रा निकली महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले तीन शोहदे अलग-अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार मेडिकल कालेज गुंडा टाईप के डाक्टरो व दलालो का अड्डा - संदीप मिश्रा बेटियां प्रतिभाशाली होती हैं, उनकी शिक्षा जरूरी - ऋतु सिंह पटेल राबर्ट्सगंज बाजार में जाम पर छिड़ी बहस ई रिक्शा नहीं अतिक्रमण है असली वजह राजेश सिंह और साइबर टीम के अथक प्रयास से ठगी के 25 हजार पीड़ित को वापस कराया
Download App