सोनभद्र

नवरात्र और रमजान त्योवहार को लेकर पुलिस पीएसी बल ने किया फुटमार्च

बीजपुर/सोनभद्र (विनोद गुप्त) प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस और पीएसी बल के जवानों ने स्थानीय कस्बे में फुटमार्च निकाल कर अमन चैन और शांति से आगामी तौहर मनाने का संदेश दिया। बताते चले कि आगामी दिनों में नव दिवसीय नवरात्र और एक माह तक चलने वाला रमजान महीने का पवित्र तौहर शुरू होने जा रहा है इसी को लेकर प्रभारी निरीक्षक श्री सिंह ने एक टुकड़ी पीएसी और पुलिस बल जवानों के साथ पुलिस स्टेशन बीजपुर से एनटीपीसी स्वागत गेट तक फुटमार्च निकाल कर आम जनमानस को शांति और भाई चारे के साथ पर्व मनाने का संदेश दिया। इस दौरान उन्हों ने कहा कि किसी भी प्रकार से समाज मे अब्यवस्था और अशांति फैलाने वालों को बक्सा नही जाएगा। श्री सिंह ने बताया कि सिविल वर्दी में पुलिस प्रशासन की तीसरी आँख क्षेत्र के कोने कोने में बराबर नजर बनाए है। इस दौरान निरीक्षक अपराध अशोक कुमार यादव, एसएसआई विनोद कुमार यादव, एसआई ओपी सिंह सहित महिला और पुरुष जवान उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान