सोनभद्र

चौबीस घंटे तक विद्युत आपूर्ति रही बाधित रात भर लोग बाग रहे हलकान

चोपन/सोनभद्र (गुड्डु मिश्रा) चोपन नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दोपहर बाद विधुत आपूर्ति बाधित हो गई जैसे जैसे अंधेरा होने लगा लोग बाग आपूर्ति बहाल की जानकारी लेने में जुट गये परंतु कहीं से भी सही जानकारी नहीं मिल सका कि बिजली कब आयेगी नगर के कुछ जागरूक उपभोक्ता सब स्टेशन पर पहुँच गए सुचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत भी पहुँच कर वस्तुस्थिति की जानकारी करने में जुट गए पूछने पर यही बताया जाता रहा कि मौसम खराब होने की वजह से बड़ा फाल्ट हो गया है जिसे पता लगाया जा रहा है कुछ देर इंतजार के बाद लोग सबस्टेशन से अपने अपने घर को चले गए उधर कुछ साधन सम्पन्न लोग वैकल्पिक व्यवस्था में जुट गए तो कुछ लोग भगवान भरोसे हो गये| पूरी रात बिजली का इंतजार करते करते बित गया रविवार को सुबह जब बिजली रानी के दर्शन हुये तो लोगों ने राहत की सास ली| बताते चले कि विधुत आपूर्ति बाधित होने की वजह से नगर सहित जुगैल क्षेत्र में पूरी रात अंधेरे का साम्राज्य रहा|

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान