सोनभद्र

वन्य प्राणियों के अस्तीत्व से ही मानव का अस्तीत्व सम्भव- अरविंद कुमार

सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) उत्तर प्रदेश सरकार के कैमूर वन्य जीव प्रभाग मिर्जापुर के संयोजन में डीएवी सी.से. पब्लिक स्कूल, राबर्ट्सगंज में विश्व वन्य जीव दिवस का आयोजन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डा अंकुर भाटिया जी ने वन्य जीव प्रतिपालक अरविंद कुमार जी, क्षेत्रीय वन अधिकारी श्री एस.एन. उपाध्याय जी, वन दारोगा श्री सूरज पाण्डेय, श्री शिवम सिंह जी एवं श्रीकांत मौर्य जी, विद्यालय के स्थानीय प्रबंध समिति के सदस्य डा बालमुकुंद जी तथा पत्रकार श्री विवेक मिश्र जी को पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वन्य जीव प्रतिपालक श्री अरविंद कुमार जी ने वन्य जीवों की आवश्यकता एवं महत्त्व पर छात्र-छात्राओं से चर्चा करते हुए कहा कि वन एवं वन्य जीवों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए CITES की स्थापना 03 मार्च 1973 को हुई जिसके द्वारा जीवों के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर प्रतिबंध लगाया गया। CIETS का उद्देश्य लुप्तप्राय जीव-जंतुओं एवं प्राकृतिक वनस्पतियों का संरक्षण करना है। उन्होंने कहा कि वन्य जीव हमारे सहायक हैं। इनके अस्तीत्व को बचाकर ही मानवजाति के अस्तीत्व को कायम रखा जा सकता हैं। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि आस-पास के जीवों की सुरक्षा करें एवं घर के छत पर किसी पात्र में जल भी रख दें ताकि इसके अभाव में बेजुबान जीवों की मृत्यु न हो।
कार्यक्रम समापन के अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य जी ने आगन्तुक अतिथिगण का आभार व्यक्त किया एवं कहा कि पर्यावरण के संतुलन के लिए वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा जरूरी है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर इनका संरक्षण एवं सम्वर्द्धन करें तभी मानवजाति का कल्याण किया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के अंग्रेजी प्रवक्ता श्री प्रशांत पहाड़ी जी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार मौजूद रहा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा मे ऐतिहासिक महावीरी शोभायात्रा निकला कुएं में गिरने से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम Sonbhadra News: कलयुगी पिता पर बेटी ने लगाया बलात्कार का आरोप अखिलेश मिश्रा ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी ... धूमधाम से मना सीआईएसएफ रिहन्द का 57वां स्थापना दिवससमारोह रिलायंस पावर ने शगुफ्ता मोबिन को किया सम्मानित संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप आठ माह से मानदेय न मिलने पर भड़के मनरेगा कर्मचारी, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन विरेंद्र विक्रम सिंह बने सहसो के नये इंस्पेक्टर बोले बालू का अवैध परिवहन,मिट्टी खनन करने वालो की खैर... स्थानीय दी बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न सोमवार को ‘सम्भव’ जनसुनवाई दिवस का आयोजन 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
Download App