सोनभद्र

मिर्जापुर मंडल कमिश्नर ने घोरावल तहसील का वार्षिक निरीक्षण किया

घोरावल/सोनभद्र (अनुराग पांडेय) तहसील भवन के सभी कार्यालयों में जाकर विधिवत निरीक्षण किया गया। कमिश्नर को तहसील परिसर में पहुंचने पर गार्ड आफ आनर दिया गया। इसके बाद न्यायालय व कार्यालय उपजिलाधिकारी के कक्ष का निरीक्षण किया।मौके से पुराने वादों की संख्या व निस्तारण के बारे में जानकारी लिया,व आवश्यक दिशा निर्देश दिए।इसके बाद कम्प्यूटर कक्ष,खतौनी वितरण कक्ष,मीटींग हाल,न्यायालय तहसीलदार व नायब तहसीलदार के न्यायालय व कार्यालय का सघन निरीक्षण कर पेशकार को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।रजिस्टर कानूनगो, अभिलेखागार,संग्रह,सहित माल बाबू,नायब नाजिर सहित बन्दीगृह का भी मुआवना किया और संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।अधिकारियों को समयबद्ध फाइलों के निस्तारण को कड़े निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी,परियोजना निदेशक,अपर जिलाधिकारी,उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, पुलिस क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान