सोनभद्र

कोयला चोरी मे फरार चल रहे गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को राजेश सिंह ने किया गिरफ्तार

शक्तिनगर/सोनभद्र कोयला चोरी मे फरार चल रहे गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को राजेश सिंह ने किया गिरफ्तार। कोयला माफिया नारायण अग्रवाल तथा उसके गैंग के साथियों के विरुद्ध गैंगस्टर अधिनियम के तहत शक्तिनगर एसएचओ राजेश सिंह ने मुकदमा दर्ज किया था। पिछले दिनों कोयला चोरी के मामले में जेल भेजे गए गैंग लीडर नारायण अग्रवाल पुत्र रोशनलाल निवासी प्रतापपुर थाना प्रतापपुर जनपद सूरजपुर छत्तीसगढ़ एवं उसके गैंग के अन्य साथियों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गिरोह बंद समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। आपको बताते से लेकर गैंग लीडर नारायण अग्रवाल पूर्व से जेल में है जिसे आज माननीय न्यायालय गैंगस्टर कोर्ट में तलब कराकर गैंगस्टर के मुकदमे में भी रिमांड बनवाया गया। इसके गैंग के साथी आरोपी अवधेश शाह पुत्र लालचंद शाह निवासी नवजीवन विहार वार्ड न 3 विंध्यनगर को मुखबिर की सूचना पर दुद्धीचुआ के पास से गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान