सोनभद्र

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने वाले 5 आरोपी को साजिद,देवेंद्र, मनोज सिंह ने किया गिरफ्तार

सोनभद्र (अरविंद गुप्ता 7991783500) हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने वाले गिरोह के 5 आरोपी को साजिद, देवेंद्र, मनोज सिंह ने किया गिरफ्तार। वादी मनोज कुमार डाटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट जन मृत्यु कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी राबर्ट्सगंज द्वारा सूचना दिया गया कि मनोहर लाल पुत्र हरवंश लाल नाम से मृत्यु प्रमाण पत्र पंजीकरण संख्या D/2023.60339-000021 जारी किया गया है, यह पूर्णतः फर्जी है । इस सूचना पर थाना पन्नूगंज पर 38/2023 धारा 419, 420, 468, 471 भादवि पंजीकृत किया गया।

घटना के सफल अनावरण व आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह द्वारा सर्विलांस प्रभारी साजिद सिद्दीकी,करमा एसएचओ देवेंद्र प्रताप सिंह,पन्नूगंज एसएचओ मनोज सिंह,एसओजी प्रभारी शेषनाथ पाल की संयुक्त टीम का गठन किया गया। इस टीम द्वारा अथक लगन व परिश्रम से सूचना संजाल तैयार किया गया तथा प्राप्त सूचनाओं के आधार पर घटना मे संलिप्त इस गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त पंजीकृत अभियोग में धारा 66(सी), 66(डी) आईटी एक्ट की बढोत्तरी किया गया। पूछताछ करने पर बताया गया कि स्वास्थ्य भवन लखनऊ के जन्म एवं मृत्यु आकंड़ा अनुभाग में स्टेट कोनआर्डिनेटर के पद पर कार्यरत यशवन्त द्वारा इन्हे जन्म एवं मृत्यु प्रमाण जारी करने हेतु बनाये गये सीआरएस पोर्टल की आईडी व पासवर्ड दिया जाता है तथा इनके मोबाइल नम्बर को उस आईडी पर पंजीकृत कर दिया जाता है जिससे लागिन करते समय ओटीपी भी मिल जाता है जिसकी सहायता से हम जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने का कार्य करते है जिसके एवज में हमे प्रत्येक प्रमाण पत्र पर धनराशि मिलती है। एक व्यक्ति जिसका नाम पता हमलोग नही जानते है श्री मनोहर लाल पुत्र हरवंश लाल निवासी 719 न्यू प्रेमनगर पोस्ट प्रेमनगर करनाल हरियाणा पिन- 132001 का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने हेतु हमें विवरण जरिये व्हाट्सएप भेजा था जिसे हमने बनाकर जरिये व्हाट्सएप उसे भेज दिया। इस कार्य के लिए हमें पैसे मिले । हम लोगो को जानकारी नही थी कि यह फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र हम हरियाणा के मुख्यमंत्री का बनाये है जानकारी होने पर हमने उसे सीआरएस पोर्टल की उसी आईडी से निरस्त कर दिया।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण
1. प्रशान्त मौर्या पुत्र रामरतन मौर्या निवासी हरैया, थाना कोतवाली शहर, जनपद आजमगढ़ ।
2. मोनू शर्मा उर्फ शिवानन्द शर्मा पुत्र उग्रनाथ शर्मा निवासी हरैया, पोस्ट भवरनाथ, थाना कोतवाली शहर, जनपद आजमगढ़ ।
3. अंसार अहमद पुत्र स्व0 कमरूद्दीन अंसारी निवासी मेहनगर बाजार, थाना मेहनगर, जनपद आजमगढ़ ।
4. मो0 कैफ अंसारी पुत्र अली हुसैन निवासी ग्राम गौरा, थाना मेहनगर, जनपद आजमगढ़ ।
5. यशवन्त पुत्र बदन सिंह निवासी रिवाडी, थाना सकिट, जनपद एटा (जन्म मृत्यु आंकड़ा अनुभाग में स्टेट कोआर्डिनेटर के पद पर संविदा कर्मी) ।

बरामदगी का विवरण
1 4 अदद लैपटाप
2 7 अदद मोबाइल फोन

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1 प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र ।
2 निरीक्षक साजिद सिद्दीकी प्रभारी सर्विलांस सेल जनपद सोनभद्र
3 प्रभारी निरीक्षक श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, थाना करमा, जनपद सोनभद्र ।

4 शेषनाथ पाल एसओजी प्रभारी
5 उ नि सरोजमा सिंह, चौकी प्रभारी लोढ़ी, थाना राबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
6 उ नि संजीव राय पन्नूगंज
7 मुख्य आरक्षी जगदीश मौर्या, मुख्य आरक्षी अतुल सिंह, मुख्य आरक्षी सौरभ कुमार राय, मुख्य आरक्षी प्रकाश सिंह, आरक्षी अमित सिंह, आरक्षी रितेश सिंह पटेल, आरक्षी अजीत यादव स्वाट/एसओजी/सर्विलांस टीम जनपद सोनभद्र ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा मे ऐतिहासिक महावीरी शोभायात्रा निकला कुएं में गिरने से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम Sonbhadra News: कलयुगी पिता पर बेटी ने लगाया बलात्कार का आरोप अखिलेश मिश्रा ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी ... धूमधाम से मना सीआईएसएफ रिहन्द का 57वां स्थापना दिवससमारोह रिलायंस पावर ने शगुफ्ता मोबिन को किया सम्मानित संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप आठ माह से मानदेय न मिलने पर भड़के मनरेगा कर्मचारी, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन विरेंद्र विक्रम सिंह बने सहसो के नये इंस्पेक्टर बोले बालू का अवैध परिवहन,मिट्टी खनन करने वालो की खैर... स्थानीय दी बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न सोमवार को ‘सम्भव’ जनसुनवाई दिवस का आयोजन 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
Download App