सोनभद्र

बीजेपी मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में मोटर मालिकों ने किया चक्काजाम

चोपन/सोनभद्र (गुड्डु मिश्रा) खनन विभाग के मनमानी रवैये से त्रस्त होकर मोटर मालिकों ने बीजेपी मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में बघ्घा नाला स्थित जिला पंचायत बैरियर के समीप चक्का जाम कर दिया। इस दौरान सुनील सिंह ने कहा कि खनन इंस्पेक्टर के द्वारा जो गाड़ियां अंडरलोड और परमिट के साथ जा रही हैं उनको भी रोककर बेवजह जुर्माना वसूल किया जा रहा है जो कि सरासर गलत है साथ ही खनन इंस्पेक्टर के सौतेला व्यवहार से काफी मोटर मालिक मर्माहत है। समाचार लिखे जाने तक मौके पर कोई भी जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा था वही आक्रोशित मोटर मालिको के साथ लोगों ने खनन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। इस अवसर पर मोटर्स यूनियन के अध्यक्ष कमल किशोर सिंह, आशीष सिंह, दीन दयाल सिंह, गुड्डू सिंह पटेल, सोनू मिश्रा, धर्मेंद्र जायसवाल, दीनदयाल सिंह, जुगनू केशरी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान