सोनभद्र

मन की बात’ जनभागीदारी की अभिव्यक्ति का एक अद्भुत प्लेटफार्म बन गया है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

रेणुकूट/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) मन की बात को आप सभी ने जनभागीदारी की अभिव्यक्ति का अद्भुत प्लेटफार्म बना दिया है | हर महीने लाखों सदेशों में, कितने ही लोगों के ‘मन की बात’ मुझ तक पहुँचती है। आप, अपने मन की शक्ति तो जानते ही हैं, वैसे ही, समाज की शक्ति से कैसे देश की शक्ति बढ़ती है, ये हमने मन की बात के अलग एपिसोड में देखा है, समझा है, और मैंने अनुभव किया है स्वीकार भी किया है। उक्त बातें आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात मे किया। जिसे पुरे देश के साथ साथ ओबरा विधान सभा क्षेत्र के रेणुकूट के बूथ संख्या 298 पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना। प्रधानमंत्री जी ने आगे कहा कि ई संजीवनी ऐप का उपयोग करके अब तक टेली-कंसल्टेंट्स करने वालों की संख्या 10 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री जी ने ‘उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार’, डिजिटल इंडिया, पश्चिम बंगाल के ‘त्रिबेनी कुम्भो मोहोत्सव’ व अन्य विषयों पर मन की बात की। मन की बात सुनने के बाद भाजपा नेता राज वर्मा ने कहा पीएम के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद कार्यकर्ताओं के साथ साथ देश की पूरी जनता में एक नई ऊर्जा का संचार होता है। इस मौके पर प्रदीप सिंह रानु, विष्णु गुप्ता, जितेंद्र सिंह, माया गुप्ता, अरूण सिंह, आनंद अग्रहरि, रविंद्र नागर, अशोक सोनी, सोनू शाह, संध्या पांडे, शमशेर सिंह व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
घटना में शामिल वाहन को नहीं पकड़ने से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम देव स्थल के विकास को सांसद निधि से मिलेंगे 15 लाख, आदिवासियों ने धर्म कोड के लिए भरी हुंकार 125 कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा म्योरपुर भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण बल्कर ट्रक की चपेट में आने से साइकिल युवक की मौत ब्रेकिंग....दर्दनाक सड़क हादसा, बल्कर की चपेट में आने से साइकिल सवार किशोर की मौत। दीवार बनाने के विवाद में जमकर चले ईट पत्थर,मा बेटी घायल। धूमधाम से मनाया गया आदिवासी दिवस समारोह सीआईएसएफ इकाई ओबरा ने “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत निकाली भव्य बाइक रैली विश्व आदिवासी दिवस पर निकाली गई विशाल रैली। रैली में सूबे के समाज कल्याण राज्य मंत्री व सदर विधायक ह...
Download App