सोनभद्र

अवैध खनन माफियाओं के आगे नतमस्तक है शासन,प्रशासन- भाकपा

सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता)

– अवैध खनन, अवैध कमाई और बेतहाशा अवैध तरीके से खनन कराने में मशगूल हैं शासन प्रशासन – भाकपा
-खनन माफियाओं से गठजोड़ कर मजदूरों को दर दर की ठोकरें खाने पर मजबूर कर रहा प्रशासन – भाकपा
– जुगैल पुलिस द्वारा मजदूरों पर किए गए मुकदमे वापस हो – भाकपा

सोनभद्र, शनिवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कौंसिल सोनभद्र के सचिव मंडल ने जनपद में खनन पर आश्रित सोन तटीय क्षेत्रों के असंगठित मजदूरों द्वारा रोजगार की मांग पर उनके उपर पुलिस प्रशासन द्वारा जुगैल थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा लादे जाने पर गहरी चिंता व्यक्त करते निर्दोष मजदूरों के उपर पुलिस द्वारा किए गए कार्यवाही की निन्दा किया है ।
भाकपा के सचिव मंडल में जिला सचिव कामरेड आर के शर्मा, सह सचिव कामरेड देव कुमार विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष कामरेड प्रेम चंद्र गुप्ता, कामरेड अमरनाथ सूर्य व कामरेड अशोक कुमार कन्नौजिया (एडवोकेट) ने आरोप लगाया कि खनन माफियाओं के आगे शासन प्रशासन नतमस्तक है। खनन क्षेत्रों खनिज परिहार नियमावली के नियमों को ताक पर रख कर अवैध तरीके खनन कार्य किया जा रहा है शासन प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है और खनन ठेकेदारों के इशारे पर काम कर रहा है । खनन क्षेत्रों में पर्यावरणीय, मानवीय व जलीय जीव जंतुओं को क्षति पहुंचाते हुए खुलेआम भारीभरकम जेसीबी पोकलेन और डंपिंग मशीनों का संचालन किया जा रहा है। जबकि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और अन्य सामाजिक जनसंगठनों द्वारा भी इसका लगातार विरोध किया जा रहा है इसके बावजूद प्रशासन द्वारा मशीनों पर रोक नहीं लगाई जा रही है , जिससे स्पष्ट है कि खनन माफियाओं के आगे शासन प्रशासन नतमस्तक है और खनन ठेकेदारों से गठजोड़ कर मजदूरों को दर दर की ठोकरें खाने पर मजबूर कर रहा है।

जुगैल क्षेत्र में भी स्थानीय परंपरागत असंगठित मजदूरों द्वारा इन मशीनों को बंद करा कर मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने की लोकतांत्रिक तरीके से मांग की जा रही है तो पुलिस प्रशासन द्वारा असंगठित मजदूरों के उपर मुकदमा दर्ज करा दिया गया । पुलिस की इस नई परिपाटी को भाकपा चलने नहीं देगी ।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जुगैल पुलिस द्वारा किए गए कार्यवाही की निन्दा करती है और पीड़ित मजदूरों के उपर दर्ज किए गए मुकदमे को वापस लेने की मांग करती है। यदि ऐसा नहीं हुआ तो भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी स्थानीय मजदूरों के न्याय और रोजगार के लिए इनको लामबंद करते हुए निर्णयात्मक किसी भी तरह के आंदोलन के लिए तैयार है ।
भाकपा सचिव मंडल ने जारी विज्ञप्ति में जोर देकर कहा कि जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महोदय को इस मामले को स्वत: संज्ञान में लेना चाहिए कि यहां के गरीब और पिछड़े लोगों को किसी प्रकार की कठिनाईयों का सामना न करना पड़े और मजदूरों को न्याय व रोजगार दिलाने की कवायद की जाए।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान