सोनभद्र

ठेका मजदूर यूनियन का बीसवां जिला सम्मेलन आज

रेनूकूट, सोनभद्र। ठेका मजदूर यूनियन का 20 वा सम्मेलन आज (कल) 26 फरवरी को पिपरी के सब आर्डिनेट क्लब में आयोजित किया जाएगा। इस आशय की जानकारी देते हुए ठेका मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष कृपाशंकर पनिका ने बताया कि यूनियन के सम्मेलन में मजदूरों के वेज रिवीजन, ठेका मजदूरों के नियमितीकरण, प्रबंधन में मजदूरों की भागीदारी, मजदूरों की जीवन सुरक्षा जैसे सवालों पर चर्चा होगी. साथ ही उत्तर प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक केंद्र सोनभद्र में मजदूरों की स्वतंत्र राजनीतिक ताकत निर्माण करने पर विचार विमर्श किया जाएगा। सम्मेलन को श्रम बंधु दिनकर कपूर संबोधित करेंगे और सम्मेलन में नए पदाधिकारियों व कार्यकारिणी का चुनाव किया जाएगा। सम्मेलन में हिंडाल्को, अनपरा व ओबरा तापीय परियोजना, ग्रासिम सीमेंट, ग्रासिम केमिकल्स, निर्माण, कोयला खनन, कार्बन प्लांट आदि उद्योगों से मजदूर प्रतिनिधि हिस्सेदारी करेंगे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फेसबुक पर महिला को अश्लील प्रस्ताव भेजने वाले आरोपी का पुलिस ने किया चालान आरपीएल 2026 क्रिकेट लीग ब्लेज ब्लास्टर ने 20 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल मे बनाई जगह मुहर्रम पर्व को लेकर कोन थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्द बनाए रखने की अपील म्योरपुर में तीन दिवसीय जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ चेयरमैन कमलेश मोहन ने गिनाई सरकार की उपलब्धिया जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटकते मिला शव पिता ने लगाया हत्या का आरोप चोपन और बीजपुर पुलिस ने 2 शातिर बाइक चोर को 8 चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार सफ़ाई कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी 2027 चुनाव बड़ा ऐलान 40 प्रत्याशियो की पहली सूची जारी अभिषेक शर्मा राबर्ट्सगंज से ठोकेंगे ताल
Download App