सोनभद्र

बीजेपी की बैठक हुई

चोपन/सोनभद्र (गुड्डु मिश्रा) बीजेपी अनुसूचित मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक आज चोपन मंडल के ग्राम वासी सेवा आश्रम में संपन्न हुई । जिला कार्यसमिति बैठक में बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद रामसकल जी एवं विशिष्ट अतिथि काशी क्षेत्र अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा व सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत जी एवं जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद जी नें पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं बाबा साहब अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर बैठक का शुभारंभ किया । जिला कार्यसमिति को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पहली बार शोषित पीड़ित एवं अनुसूचित समाज के लोगों को बिना भेदभाव के मिल रहा है यही एक ऐसी पार्टी है जहां बिना भेदभाव के कार्य के आधार पर राष्ट्रपति पद तक पहुंचा जा सकता है । विशिष्ट अतिथि अजीत रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के सभी कार्यकर्ता आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में पुनः यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को देश की कमान सौंपने के लिए कमर कस के लग जाएं । कार्य समिति को विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री रामचंद्र निषाद जी ने आगामी सहकारी समिति चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र में जिम्मेदारी निभाने को कहा । बैठक में प्रमुख रूप से जिला मंत्री कैलाश सिंह बैसवार, जिला पंचायत जुगैल प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष चोपन सुनील सिंह, ओबरा चेयरमैन प्राण मति देवी ने भी अपने विचार रखे । बैठक की अध्यक्षता कर रहे सरजू बैसवार जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया । बैठक में प्रमुख रूप से महामंत्री शिव प्रकाश ,पंकज गौतम, नीरज कनौजिया, घनश्याम चौधरी,मणिकर्णिका कोल, मंडल अध्यक्ष चोपन बुधीराम बैसवार नवीन जी महिंद्र बैसवार राकेश बैसवार केदार सिंह प्रदीप अग्रवाल राजेश अग्रहरि इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे । बैठक का संचालन जिला महामंत्री पन्नालाल पासवान ने किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान
Download App