सोनभद्र

चार दिनों से लापता छात्र का कुएं में मिला शव,जांच में जुटी पुलिस

म्योरपुर/ सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के पड़री ग्राम पंचायत के कमरीडाड़ टोले में बुधवार की देर शाम चार दिनों से लापता हाईस्कूल के छात्र पंकज यादव(15)पुत्र सुरूजमन यादव निवासी पड़री का कुएं में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। छात्र का शव उसके नाना के घर के पास स्थित कुएं में मिला।सूचना पर पहुंची म्योरपुर पुलिस ने शिनाख्त के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेजकर मामले की जांच में जुट गई।19 फरवरी को ही मृतक के परिजनों ने छात्र के गुमशुदगी की रिपोर्ट म्योरपुर थाने में दर्ज करायी थी।इसके बाद से ही उसकी तलाश की जा रही थी। परिजनों के मुताबिक पंकज बिड़ला विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कालेज म्योरपुर में दसवीं का छात्र था तथा उसकी बोर्ड की परीक्षा का केंद्र पिपरी जीआईसी में था। उधर छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान