सोनभद्र

एडिशनल एसपी कालू सिंह ने चोपन थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया

चोपन/सोनभद्र (गुड्डु मिश्रा) एडिशनल एसपी मुख्यालय कालू सिंह द्वारा चोपन थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम थाना स्थानीय द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, जनपद सोनभद्र को सलामी दी गयी, सलामी के तत्पश्चात सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण करते हुए कार्यालय, हवालात, शस्त्रागार, कंम्यूटर कक्ष, मेस, बैरक, महिला हेल्पडेस्क, ड्यूटी रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया गया एवं सम्पूर्ण परिसर को साफ व स्वच्छ रखने एवं कार्यालय के अभिलेखों अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर को बेहतर व अद्यावधिक करते हुए को व्यवस्थित रखरखाव हेतु प्रभारी निरीक्षक चोपन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया । इसके अतिरिक्त थाना क्षेत्र के वांछित अभियुक्तो वारंटियों की गिरफ्तारी, अवैध शराब मादक पदार्थों पशु तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने, नक्सली संचरण पर रोकथाम हेतु समय-समय पर प्रभावी काम्बिंग करने हेतु सम्बंधित थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
घटना में शामिल वाहन को नहीं पकड़ने से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम देव स्थल के विकास को सांसद निधि से मिलेंगे 15 लाख, आदिवासियों ने धर्म कोड के लिए भरी हुंकार 125 कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा म्योरपुर भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण बल्कर ट्रक की चपेट में आने से साइकिल युवक की मौत ब्रेकिंग....दर्दनाक सड़क हादसा, बल्कर की चपेट में आने से साइकिल सवार किशोर की मौत। दीवार बनाने के विवाद में जमकर चले ईट पत्थर,मा बेटी घायल। धूमधाम से मनाया गया आदिवासी दिवस समारोह सीआईएसएफ इकाई ओबरा ने “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत निकाली भव्य बाइक रैली विश्व आदिवासी दिवस पर निकाली गई विशाल रैली। रैली में सूबे के समाज कल्याण राज्य मंत्री व सदर विधायक ह...
Download App