सोनभद्र

दो दिवसीय बालीबाल प्रतियोगिता का उद्धघाटन

बीजपुर(विनोद गुप्त)। डायमंड क्लब डोडहर के तत्वावधान में दो दिवसीय ग्राम आंचलिक बालीबाल प्रतियोगिता का उद्धघाटन शनिवार को मुख्यअतिथि दरोगा लाल,केपी पाल, विशिष्ट अतिथि दीपनारायण सिंह
ने सामूहिक रूप से फीता काटकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया । उद्धघाटन शो मैच डायमंड क्लब और डोडहर ए के बीच खेला गया। जिसमे डायमंड क्लब ने डोडहर को हराया। मैच में निर्णायक की भूमिका में संजीव सिंह,नंदलाल और रामप्रताप ने स्कोरर की भूमिका निभाई। बालीबाल प्रतियोगिता के अध्यक्ष राम दयाल वैश्य ने बताया कि अभी तक ग्रामीण आँचल की लगभग 20 टीमें आएंगी जिसमे से अभी तक डायमंड क्लब ,डोडहर ए,नेमना चेतना विद्यालय, रजमिलान, अंजानी, बकरिहवा ए और ,नेमना
ने अपना नामांकन करा लिया है शेष टीम आ रही हैं। इस मौके पर ग्राम प्रधान सिरसोती विजय कुमार,भागीरथी बैस, चन्द्र कुमार सिंह,सालिकराम,लालबहादुर,रामकृष्ण जायसवाल,
सहित समिति के समस्त खिलाड़ी व भारी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को खेला जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नशे के खिलाफ ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा सेल्फी एवं डिजिटल विजीवीलिटी आयोजित वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ के तहत सोनांचल सेवा मंच ने किया पौधरोपण हादसा टला मारकुंडी घाटी मे स्कूली छात्र छात्राए से भरी बस ब्रेक फेल होने से पहाड़ से टकराई सभी बच्चे... सावन के दूसरे सोमवार को वैष्णो मंदिर पर आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण घटना में शामिल वाहन को नहीं पकड़ने से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाएं : संजय कुमार गौड़ 125 कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा म्योरपुर भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण बल्कर ट्रक की चपेट में आने से साइकिल युवक की मौत
Download App