सोनभद्र

राष्ट्रीय झंडा का सम्मान करना, हमारा सबसे बड़ा धर्म।

राष्ट्रीय तिरंगा झंडा फहराना किशोर-किशोरी सहजीवन शिविर में सिखाया गया।

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

राष्ट्रीय तिरंगा झंडा के प्रति आदर देने व झंडा फहराने के लिए समझ विकसित करने के उद्देश्य से आश्रम केंद्र बकुलिया में आयोजित किशोर किशोरी सहजीवन शिविर में झंडा फहराने के नियम सीखाया गया। उन्होंने कहा राष्ट्रीय झंडे का सम्मान करना हमारा सबसे बड़ा धर्म है। शिविर संयोजक प्रेमदयाल ने बताया कि झंडा के तीनों रंग व चक्र का अलग अलग विशेषता है। झंडे में सबसे उपर केसरिया वीरता का प्रतीक, नीचे हरा रंग धरती की हरियाली का प्रतीक व मध्य में सफेद रंग सादा और सच्चाई का प्रतीक है, और चौबीस तिल्लियों से बना चक्र हमें बताता है कि चौबिसो घंटे विकास करना है प्रगति के पथ पर चलना है। उन्होंने बताया कि झंडा हाथ से बुनाई किए पूर्ण खादी के कपड़े से बना होता है। सभी प्रतिभागियों को झंडे को बांधना और रस्सी के सहारे ऊपर चढाकर फहराने के नियम विस्तार से सीखाया गया। राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय गान के बारे में चर्चा किया गया तथा लयबद्ध गाया गया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रगान होते समय सभी को सावधान के मुद्रा में जहां हो वहीं खडे़ होना है यही देश का सबसे बड़ा सम्मान है। आज तीसरे दिन किशोर शिविर में सभी प्रतिभागियों ने तीन दिन में सीखे सीखाए अपने अनुभव सभी के समक्ष साझा किए। गांव में किशोर समूह के माध्यम से शौचालय प्रयोग, नशा मुक्ति, पशुऐरा प्रथा, मेरा प्लास्टिक मेरी जिम्मेवारी, कम्पोस्ट खाद बनाने पर काम करने की योजना बनाया। इस अवसर पर केवला भाई, ओकार पाण्डेय, आदित्य कुमार, किसमत, शान्ति बहन, रूकमनदेवी, कैलाश, कुंजल प्रसाद सहित दर्जनों बच्चे सक्रियता से उपस्थित रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नशे के खिलाफ ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा सेल्फी एवं डिजिटल विजीवीलिटी आयोजित वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ के तहत सोनांचल सेवा मंच ने किया पौधरोपण हादसा टला मारकुंडी घाटी मे स्कूली छात्र छात्राए से भरी बस ब्रेक फेल होने से पहाड़ से टकराई सभी बच्चे... सावन के दूसरे सोमवार को वैष्णो मंदिर पर आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण घटना में शामिल वाहन को नहीं पकड़ने से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाएं : संजय कुमार गौड़ 125 कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा म्योरपुर भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण बल्कर ट्रक की चपेट में आने से साइकिल युवक की मौत
Download App