सोनभद्र

ज्योति रावत बने जिलाध्यक्ष तो अभय पांडेय को चुना गया जिला महामंत्री

चोपन/सोनभद्र (गुड्डु मिश्रा) चोपन क्षेत्र मे बने ग्रामवासी सेवा आश्रम में विद्युत संविदा मजदूर संगठन द्वारा कमेटी गठन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित पदाधिकारियों को फुल माला से माल्यार्पण कर किया गया कार्यक्रम कि अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष कमला तिवारी ने बताया जिला कमेटी पुर्वांचल कमेटी को खंडित किया गया था और आज फिर से कमेटी का चुनाव किया गया। इस दौरान सर्व सम्मति से मंडल अध्यक्ष के पद पर तेज बली सिंह पटेल का चयन हुआ तो मंडल महामंत्री नितेश मौर्या को बनाया गया वही खंड स्तर पर महेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा को अध्यक्ष बनाया गया जिसमें महामंत्री रमाकांत जायसवाल
साथ ही संबंधित संगठन में जिलाध्यक्ष ज्योति रावत को चुना गया जबकि जिला महामंत्री अभय पांडेय को बनाया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ज्योति रावत ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि संगठन ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करुंगा एक एक संविदा कर्मी की पीड़ा और जरूरत हमारी जिम्मेवारी होगी। क्षेत्रीय अध्यक्ष राजू ने बताया कि पहले हम लोग बहुत लड़ाई लड़े हम लोगों का शोषण अधिकारियों द्वारा बहुत किया गया है अगर कोई अधिकारी द्वारा आपका शोषण किया जाता है या किसी तरह का कोई दबाव डालते हैं तो आप अपने कमेटी के पदाधिकारियों को बताए और हम सब मिलकर शोषण के खिलाफ विरोध करेंगे,
बताया कि अगर संविदा कर्मियों के साथ कोई अहीत या दुर्घटना होती है तो हम सब मिलकर उस परिवार की सहायता करेंगे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश प्रभारी भोला सिंह कुशवाहा, पूर्वांचल अध्यक्ष संजय सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष वाराणसी राजीव अंबेडकर, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवनीश मिश्रा समेत सैकड़ों संबंधित कार्यकर्ता रहे मौजूद। कार्यक्रम कि अध्यक्षता कमला तिवारी ने किया संचालन पिंटु द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फरार गैंगस्टर आरोपियों के घर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस नशे के खिलाफ ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा सेल्फी एवं डिजिटल विजीवीलिटी आयोजित वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ के तहत सोनांचल सेवा मंच ने किया पौधरोपण हादसा टला मारकुंडी घाटी मे स्कूली छात्र छात्राए से भरी बस ब्रेक फेल होने से पहाड़ से टकराई सभी बच्चे... सावन के दूसरे सोमवार को वैष्णो मंदिर पर आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण घटना में शामिल वाहन को नहीं पकड़ने से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाएं : संजय कुमार गौड़ 125 कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा म्योरपुर भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण
Download App