सोनभद्र

दो दिवसीय अंतरराज्यीय बालीबाल प्रतियोगिता का हुआ उद्धघाटन

बीजपुर, सोनभद्र (विनोद गुप्त)। संघर्ष फ्रेंड्स क्लब बकरिहवा के तत्वावधान में हो रहे दो दिवसीय 19वी अंतरराज्यीय बालीबाल प्रतियोगिता का उद्धघाटन शनिवार को मुख्यअतिथि प्रभारी निरीक्षक बीजपुर पंकज कुमार सिंह,संरक्षक ग्राम प्रधान इंजानी प्रतिनिधि रामअवध ने सामूहिक रूप से विधिविधान से पूजा पाठ कर फीता काटकर किया । उद्धघाटन शो मैच इंजानी और रजमिलान के बीच खेला गया। जिसमे रजमिलान ने इंजानी को हराया। मैच में निर्णायक की भूमिका में अभय कुमार , कमेंटेटर रामचरन, भागवत ने निभाया। संघर्ष फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष मनीराम गुप्ता ने बताया कि उतर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ की कुल लगभग 30 टीमें आएंगी जिसमे से अभी तक खम्हरिया,नेमना चेतना विद्यालय, रजमिलान, इंजानी, बकरिहवा, ए, और बकरिहवा, बी,नेमना
ने अपना नामांकन करा लिया है शेष टीम आ रही हैं। पहले चक्र के मैच में पहुँचे विशिष्ट अतिथि
वन क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार सिंह ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें बेहतर खेल के लिए प्रोत्साहित किया।
पहले चक्र के नाक आउट बॉलीबाल मैच में चेतना विद्यालय नेमना ने इंजानी को 22-20,21-20,15-10 बकरिहवा, बी ने खम्हरिया को 21-09,21-09 ,मधुबन ने राजा चंडोल लीलासी को 21-17,21-19 से हरा कर अगले चक्र में प्रवेश किया बाकी शेष मैच चालू हैं। इस मौके पर संघर्ष फ्रेंड्स क्लब के प्रबन्धक बृजेश कुमार सिंह,ग्राम प्रधान लीलाडेवा सहित समिति के समस्त खिलाड़ी व भारी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का फाइनल रविवार को खेला जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फरार गैंगस्टर आरोपियों के घर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस नशे के खिलाफ ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा सेल्फी एवं डिजिटल विजीवीलिटी आयोजित वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ के तहत सोनांचल सेवा मंच ने किया पौधरोपण हादसा टला मारकुंडी घाटी मे स्कूली छात्र छात्राए से भरी बस ब्रेक फेल होने से पहाड़ से टकराई सभी बच्चे... सावन के दूसरे सोमवार को वैष्णो मंदिर पर आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण घटना में शामिल वाहन को नहीं पकड़ने से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाएं : संजय कुमार गौड़ 125 कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा म्योरपुर भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण
Download App