सोनभद्र

आदित्य बिड़ला इटरमीडियट कॉलेज में छात्र विदाई समारोह आयोजित

रेणुकूट, सोनभद्र।
जी.के.मदान
हिण्डाल्को द्वारा संचालित आदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कॉलेज रेणुकूट में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रांगण की खट्टी-मिठ्ठी यादों के साथ सभी ने एक दूसरे को बधाई दी। समारोह में शामिल 12 वीं के छात्र-छात्राओं के माथे पर तिलक लगाकर भव्य स्वागत किया गया। अनुजों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
कॉलेज में बिताये दिनों की याद को सभी ने अपने दिलों में सहेजा और एक दूसरे को आगे के पथ के लिए शुभकामनाएं दीं। बिछड़ने के चलते सभी छात्र भावुक भी थे। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री दयानन्द शुक्ल व उप प्रधानाचार्य श्री विजय भागवत पाटिल ने छात्र-छात्राओं को शुभाशीष देते हुए उनके अग्रिम भविष्य के लिए बधाई देते हुए कहा की जिस भी क्षेत्र में रहें वहां ना सिर्फ विद्यालय बल्कि अपने परिवार, समाज व राष्ट्र का नाम रौशन करें। कार्यक्रम के समापन के दौरान विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती सोमा जोशी ने 12वीं के छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा के लिए बधाई दी। मंच का संचालन ग्यारहवीं की छात्रा पायल यादव व छात्र आयुष कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर सभी शिक्षक और छात्र/छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फरार गैंगस्टर आरोपियों के घर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस नशे के खिलाफ ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा सेल्फी एवं डिजिटल विजीवीलिटी आयोजित वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ के तहत सोनांचल सेवा मंच ने किया पौधरोपण हादसा टला मारकुंडी घाटी मे स्कूली छात्र छात्राए से भरी बस ब्रेक फेल होने से पहाड़ से टकराई सभी बच्चे... सावन के दूसरे सोमवार को वैष्णो मंदिर पर आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण घटना में शामिल वाहन को नहीं पकड़ने से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाएं : संजय कुमार गौड़ 125 कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा म्योरपुर भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण
Download App