सोनभद्र

महीने भर से खराब ट्रांसफार्मर को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

बभनी/सोनभद्र (मु कलाम) बभनी थाना क्षेत्र के राजासरई गांव में महीने भर से खराब ट्रांसफार्मर को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।खराब ट्रांसफार्मर बदलने के लिए शिकायत के बावजूद भी नही बदला जा सका। इससे छुब्ध ग्रामीणों ने मंगलवार को विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रर्दशन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि हमारे गांव में महीने भर से ट्रांसफार्मर खराब है जिसकी शिकायत हम लोगों के द्वारा कई बार किया गया लेकिन अब तक नहीं बदला गया ।जिससे दो दर्जन से भी अधिक घरों के लोग अंधेरे में रहने को विवश हैं जब इस संबंध में विद्युत उपकेंद्र नधिरा के अवर अभियंता महेश कुमार से संपर्क किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका। प्रर्दशन के दौरान फूलमती, अनीता, पानपती, सुकनी देवी, सुधरी, सरोज देवी, नैनादेवी ,सावित्री देवी, सविता देवी ,गुलाब, विजय कुमार, विवेकानंद, छुन्नू, राम उग्रह, राम विलास, भोला, सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार