सोनभद्र

बावली में डूबने से बालक की मौत

बभनी/सोनभद्र (मु कलाम) बभनी थाना क्षेत्र के नधरा ग्राम पंचायत में मंगलवार को दोपहर में नहाने के दौरान बावली में डूबने से एक बालक की मौत हो गई। घटना से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। मृतक कक्षा तीन का छात्र था।बभनी थाना क्षेत्र के नधीरा ग्राम पंचायत में मंगलवार को दोपहर नहाते समय विकास कुमार विश्वकर्मा पुत्र अरविंद कुमार विश्वकर्मा निवासी नधीरा की पानी मे डूबने से मौत हो गयी। मृतक गांव के बच्चों के साथ अपने घर से दूर स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम में पढ़ने गया था। छुट्टी के बाद स्कूल से वापस आते समय स्कूल से पांच सौ मीटर दूरी पर बनी बाउली में नहाने गया था।इसी दौरान पैर फिसलने से बाउली में गिर पड़ा। उसके साथ में नहा रहे अन्य बच्चों ने तत्काल परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दिया। जब तक कोई कुछ कर पाता विकास (मृतक) गहरे पानी में डूब गया।मौके पर पहुंचे परिजनों ने बालक को पानी से निकाल कर सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया जहां उपस्थित चिकित्सक डा संजीव बिंद ने मृत लाया घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंची बभनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार