सोनभद्र

दो दिवसीय 38 वीं अंतरराज्जीय बॉलीबाल प्रतियोगिता का हुआ उद्घाटन

लिलासी लायन्स ने जीता उद्घाटन मैच

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर।राजा चण्डोल बनवासी सेवा समिति के तत्वावधान में दो दिवसीय 38 वीं अंतरराज्जीय बॉलीबाल प्रतियोगिता का शनिवार को उद्घाटन हुआ।इस दौरान उद्घाटन मैच राजा चण्डोल इंटरमीडिएट कालेज लिलासी और लिलासी लायन्स के बीच खेला गया।मैच को सेट में ही लिलासी लायन्स ने 31/26 से जीत लिया।इससे पूर्व राजा चण्डोल बनवासी सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित 38 वीं अंतरराज्जीय बॉलीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि आर्यावर्त बैंक लिलासी के शाखा प्रबंधक कमलकुमार पातर ने किया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि बनवासी इलाके में इस तरह के आयोजन काफी लाभदायक है।उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में छिपी हुई प्रतिभाएं सामने आती हैं।कहा खेलने वाले युवाओं का शारीरिक और मानसिक विकास भी होता है।उन्होंने 38 वर्षों से हो रहे इस आयोजन को लेकर आयोजन समिति को बधाई दी।कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि शाखा प्रबंधक जरहा अनिल कुमार मौर्य, अक्षेस कुमार, आनन्द प्रकाश, विजय कुमार आर्या, शशांक कुमार गुप्ता, रामनरेश जायसवाल, बर्फिलाल, जयंत प्रसाद, डॉ लखनराम जंगली, रविकांत गुप्ता, आशीष गुप्ता, ब्रह्मदेव प्रसाद, गिरिजाशंकर यादव समेत छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, झारखंड व प्रदेश की कुल 30 टीम के लोगों ने प्रतिभाग किया।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार
Download App